फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Chhoti Kashi will be tied to the safety cycle of anti-coronavirus vaccine in two days

दो दिन में कोरोना रोधी टीके के सुरक्षा चक्र से बंधेगी छोटी काशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Chhoti Kashi will be tied to the safety cycle of anti-coronavirus vaccine in two days
फोटो: 17
विज्ञापन

दो दिन में कोरोनारोधी टीके के सुरक्षा चक्र से बंधेगी छोटी काशी
- जिले में 602748 लाभार्थियों को लगी वैक्सीन
- सिविल सर्जन ने नागरिकों से की वैक्सीन लगवाने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से कोरोना से बचाव के लिए लगाई जा रही वैक्सीन के बारे में किसी भी प्रकार की भांति में न आने की अपील की है। सिविल सर्जन ने कहा है कि नागरिक कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन जरूर लगवाएं। उन्होंने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि जिला में आगामी दो दिनों में पहली डोज के टारगेट को हासिल किया जाएगा।
विभाग की 20 मोबाइल टीमों द्वारा दूर-दराज के क्षेत्रों में वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। इसको लेकर जिले में 30 सरकारी स्वास्थ्य संस्थान, जिसमें नागरिक अस्पताल, पीएचसी, सीएचसी व उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं, पर टीकाकरण किया जा रहा है। इनके अलावा इन स्वास्थ्य संस्थानों के तहत आसपास जगहों पर भी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

विभाग ने किया 83.73 फीसदी लक्ष्य पूरा
सिविल सर्जन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला में सात लाख 57 हजार 934 लोगों को वैक्सीन लगाने का टारगेट निर्धारित किया गया है। विभाग द्वारा 17 सितंबर तक छह लाख 27 हजार 48 लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है, जिससे विभाग ने 83.73 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। इसी प्रकार से एक लाख 91 हजार 25 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है, जिससे विभाग का 25.20 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिनों में सबको पहली डोज लगाने लक्ष्य
सिविल सर्जन डॉ. शांडिल्य ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि आगामी दो दिनों में पहली डोज का टारगेट पूरा किया जाएगा। विभाग द्वारा 20 मोबाईल वैन चलाई जा रही हैं, जो दूर-दराज ढाणी व भट्ठों के साथ-साथ धरना स्थलों पर जाकर वैक्सीन लगाने का काम कर रही हैं। आशा वर्कर को निर्देश दिए गए हैं कि वे उनके संबंधित क्षेत्र में जाएं और जिन महिलाओं को पहली डोज नहीं लगी है, उनको स्वास्थ्य केंद्रों पर लाकर पहली डोज जरूर लगवाएं।
सिविल सर्जन ने वैक्सीनेशन सेंटरों का किया निरीक्षण
सिविल सर्जन डॉ. शांडिल्य ने शनिवार को शहर में विभिन्न वैक्सीनेशन सेंटरों पर जाकर टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने भिवानी शहरी क्षेत्र में भारत नगर, ढाणा रोड, सेवा नगर और प्रणामी मंदिर में लगाए गए शिविर का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए। सिविल सर्जन ने बताया कि रविवार को भी वैक्सीनेशन का कार्य किया जाएगा। नागरिक अपने स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं।

वर्जन:
जिले में आगामी दो दिनों में तय लक्ष्य के लाभार्थियों को वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य लिया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र और गांव में टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए कि वे लोगों को वैक्सीन के बारे में जागरूक भी करें ताकि लोग किसी भी प्रकार की अफवाह से बच सकें।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed