फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cherry, a class 11 student of Jawahar Navodaya School, was selected for the National Children's Scientific Exhibition.

Bhiwani News: जवाहर नवोदय स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा चेरी का राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के लिए हुआ चयन

Mon, 14 Oct 2024 05:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 14 Oct 2024 05:34 PM IST
विज्ञापन
Cherry, a class 11 student of Jawahar Navodaya School, was selected for the National Children's Scientific Exhibition.
अपने मॉडल के साथ राष्ट्रीय स्तर पर बाल वैज्ञानिक के रूप में चयनित पीएमश्री जेएनवी खाराखेड़ी की
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फतेहाबाद। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय खाराखेड़ी की कक्षा 11वीं में विज्ञान की छात्रा चेरी का बाल वैज्ञानिक के रूप में राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयन हुआ है। चेरी की इस उपलब्धि के लिए प्रिंसिपल अनूप सिंह व स्टाफ सदस्यों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं समाज पर आधारित राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन एनसीईआरटी दिल्ली की ओर से किया जाता है।

प्रिंसिपल अनूप सिंह ने बताया कि सत्र 2024 की विज्ञान प्रदर्शनी का प्रथम चरण जुलाई माह में संकुल स्तर पर हुआ था। इसके बाद संभाग स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय बुटाना सोनीपत में हुआ था। उसमें नवोदय विद्यालय समिति के जयपुर संभाग के हरियाणा, राजस्थान एवं दिल्ली के 51 विद्यालयों के 166 बाल वैज्ञानिकों ने अपने विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किए। जो पर्यावरण संरक्षण, कृषि सुधार, स्वास्थ्य देखभाल जैसे विषयों पर आधारित थे।
विज्ञापन

संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा चेरी का पर्यावरण संरक्षण पर आधारित मॉडल उत्कृष्ट रहा। चेरी का मॉडल न केवल नवाचार की मिसाल है बल्कि सामाजिक समस्याओं के समाधान का भी प्रयास है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के लिए गौरव का क्षण है कि छात्रा चेरी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें विश्वास है कि यह छात्रा अपनी परियोजनाओं के माध्यम से विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करेगी। इस मौके पर उप-प्राचार्या कुसुम गुप्ता, वरिष्ठ शिक्षक अखिलेश अग्रवाल, संदीप शर्मा, सुदेश कुमार सहित अन्य सभी शिक्षकों ने भी छात्रा चेरी को उनके समर्पण और कठिन परिश्रम के लिए सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed