फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cheated 50 thousand rupees in the name of getting his son out of rape case by pretending to be an officer of Delhi Crime Branch

Bhiwani News: खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता बेटे को रेप केस से निकालने के नाम पर ठगे 50 हजार

Fri, 01 Dec 2023 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 01 Dec 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Cheated 50 thousand rupees in the name of getting his son out of rape case by pretending to be an officer of Delhi Crime Branch
भिवानी।
विज्ञापन

भिवानी निवासी एक व्यक्ति के पास फोन कर खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और उसके बेटे को रेप केस से निकालने के नाम पर 50 हजार रुपये मांगे। घबराए व्यक्ति ने 50 हजार रुपये डाल दिए, मगर इसके बाद फिर डेढ़ लाख की डिमांड की तो भेद खुला। इसके बाद धोखाधड़ी की शिकायत साइबर क्राइम पुलिस थाना में दी। पुलिस ने केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।

शहर की कृपाराम गली निवासी एक व्यक्ति के पास 26 नवंबर की रात आठ बजे व्हाट्सएप कॉल आई। जिस पर बोलने वाले ने बताया कि वह दिल्ली क्राइम ब्रांच से बोल रहा है। उसने बताया कि उसका लड़का रेप केस में पकड़ा गया है। उसके बेटे का केस खत्म करने के लिए 50 हजार रुपये मांगे। इस पर वह घबरा गया और पड़ोसी से बताए गए खाते में गुगल पे से 50 हजार रुपये डलवा दिए। इसके बाद फिर डेढ़ लाख रुपये और मांगने लगे तो व्यक्ति ने मना कर दिया। इसके बाद इसकी शिकायत साइबर क्राइम पुलिस थाना में दी गई। पुलिस ने अज्ञात के के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed