फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Chaos ensues as soon as overbridge construction begins at Haluwas Chowk; dust rises from the soil dumped on the road.

Bhiwani News: हालुवास चौक पर ओवरब्रिज निर्माण शुरू होते ही आफत, सड़क पर पड़ी मिट्टी से उड़ रही धूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Chaos ensues as soon as overbridge construction begins at Haluwas Chowk; dust rises from the soil dumped on the road.
लुवास चौक बाईपास पर वाहनों की आवाजाही से उड़ रही धूल।
भिवानी। शहर के चारों तरफ करीब 34 किलोमीटर लंबे बाईपास के हालुवास चौक पर 27 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले करीब साढ़े 1900 मीटर लंबे छह लेन ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होते ही अव्यवस्थाओं से घिर गया है। कंस्ट्रक्शन एजेंसी ने पाइल टेस्टिंग के बाद पिल्लर के लिए खोदे गए गड्ढों से निकली मिट्टी सड़क के आसपास छोड़ दी है।
विज्ञापन

भारी वाहनों की आवाजाही से धूल उड़ रही है जबकि दोपहिया वाहन मिट्टी और रेत में फंस रहे हैं जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। ओवरब्रिज निर्माण के लिए पाइल टेस्टिंग का काम पूरा हो चुका है। इसके बाद पुल का डिजाइन तैयार किया जा रहा है। भिवानी-दादरी मार्ग पर गांव हालुवास के समीप बने बाईपास चौक पर दुर्घटना संभावित बिंदु होने के कारण ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग-3 (एनएच-3) के दायरे में आने वाले भिवानी बाईपास के हालुवास चौक पर भिवानी-चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और नारनौल की ओर जाने वाले मार्गों की क्रासिंग होती है। यही मार्ग दिल्ली से लोहारू होते हुए पिलानी तक राजस्थान को भी जोड़ता है। बाईपास का हालुवास चौक भिवानी से चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और नारनौल जाने वाले मार्गों को दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई और 148बी से जोड़ने वाला प्रमुख चौराहा है। यहां बाईपास के अलावा विभिन्न मार्गों पर जाने वाले वाहनों की अत्यधिक आवाजाही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाइल टेस्टिंग के बाद नहीं हटाई सड़क से मिट्टी
कंस्ट्रक्शन एजेंसी ने हालुवास चौक बाईपास के दायरे में पुल निर्माण के लिए पाइल टेस्टिंग पूरी कर ली है। इसके बाद पिल्लर के लिए खोदे गए बड़े गड्ढों को भर दिया गया लेकिन खोदाई के दौरान निकली मिट्टी आसपास और सड़क पर ही छोड़ दी गई। वाहनों की आवाजाही के बीच यही मिट्टी धूल का कारण बन रही है।
यह पुल करीब 14 मीटर चौड़ा और 6 लेन का होगा। इसकी लंबाई करीब साढ़े 1900 मीटर रहेगी। दोनों तरफ सर्विस लेन भी तैयार की जाएंगी। पुल को डेढ़ साल की निर्धारित अवधि में तैयार किया जाना है। पाइल टेस्टिंग के बाद मिट्टी हटाकर वाहनों के आवागमन के लिए रास्ता सुनिश्चित करना भी एजेंसी की जिम्मेदारी है।

देश के कई राज्यों को जोड़ने का सेतु है भिवानी का बाईपास
भिवानी का बाईपास हिमाचल, राजस्थान, दिल्ली, मेरठ, पंजाब के अलावा महाराष्ट्र तक सड़क मार्ग से जुड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग माना जाता है। बाईपास भिवानी के रास्ते कई राज्यों को आपस में जोड़ता है। हालुवास चौक पर वाहनों की अत्यधिक आवाजाही के कारण यहां यातायात में रुकावट की स्थिति बन रही थी। इसी के चलते चौक पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू किया गया है।



भिवानी बाईपास स्थित हालुवास चौक पर ओवरब्रिज निर्माण का काम चल रहा है। कंस्ट्रक्शन एजेंसी ने पाइल टेस्टिंग पूरी कर ली है। इसके बाद पुल की ड्राइंग तैयार कर विभाग से मंजूरी के लिए भेजी गई है। करीब 27 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाला यह पुल साढ़े 1900 मीटर लंबा और 14 मीटर चौड़ा 6 लेन होगा। अगर एजेंसी ने मिट्टी का उठान नहीं कराया है तो इस संबंध में निर्देश दिए जाएंगे। पुल निर्माण अवधि के दौरान वाहनों की आवाजाही के लिए अलग से रास्ता दिया जाएगा। - धर्मपाल नांदल, एसडीओ, एनएच-3 रोहतक डिविजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed