{"_id":"6493375ea2f5105bb800dca9","slug":"chaos-created-on-the-first-day-of-postgraduate-examination-in-cblu-bhiwani-news-c-125-1-bwn1001-995-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीबीएलयू में स्नातकोत्तर परीक्षा के पहले दिन बनी अव्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीबीएलयू में स्नातकोत्तर परीक्षा के पहले दिन बनी अव्यवस्था
Wed, 21 Jun 2023 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 21 Jun 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। सीबीएलयू के नए कैंपस में बुधवार को स्नातकोत्तर की परीक्षाएं आरंभ हुईं। परीक्षा के पहले दिन ही अव्यवस्थाओं के कारण विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं परीक्षा देने के बाद कुछ विद्यार्थियाें के चेहरे पर अच्छा पेपर होने की खुशी भी दिखाई दी।
परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों को नए कैंपस में रोल नंबर की लिस्ट ही नहीं लगी दिखाई दी तो उनकी बेचैनी बढ़ गई। विद्यार्थी पूछताछ करने के चिलचिलाती धूप में दौड़ते रहे। विद्यार्थियों का कहना था कि परीक्षा केंद्र में पहुंचे तो 20 मिनट देरी से सूचना पट्ट पर रोल नंबर मैनुअल तरीके से लिखकर लगाए गए। इसकी वजह से पेपर भी देरी से शुरू हुआ, लेकिन निश्चित समय पर उनसे पेपर छीन लिया गया। उन्हें परीक्षा में कोई अतिरिक्त समय नहीं मिला।
सीबीएलयू में बुधवार से स्नातकोत्तर की परीक्षाएं शुरू हुई हैं। ये परीक्षाएं 10 जुलाई तक जारी रहेंगी। परीक्षा बुधवार दोपहर बाद दो बजे से शाम पांच बजे तक चली। यूनिवर्सिटी में परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों का कहना था कि उन्हें चिलचिलाती धूप में काफी दूर तक रोल नंबर का सीटिंग प्लान नोटिस बोर्ड पर लगने का इंतजार करना पड़ा। करीब सवा दो बजे के बाद नोटिस बोर्ड पर कर्मचारी ने हाथ से लिखकर नोटिस बोर्ड पर सीटिंग प्लान लगाया। जिसके बाद करीब 20 मिनट देरी से परीक्षार्थी अपने कक्ष में पहुंचे। उसके बाद उन्हें प्रश्न पत्र मिला। विद्यार्थियों से शाम पांच बजकर पांच मिनट पर पेपर छीन लिया गया। जबकि उन्हें जितनी देरी से परीक्षा शुरू हुई थी उतना अतिरिक्त समय मिलना चाहिए था। कुछ विद्यार्थियों ने तो पेपर पहले लेने पर एतराज भी जताया, मगर उनकी एक नहीं सुनी गई।
विज्ञापन
सीबीएलयू की परीक्षाओं को लेकर सभी सेंटर सुपरिटेंडेंट और संबंधित कर्मचारियों को स्पष्ट हिदायतें जारी की जा चुकी हैं। परीक्षाओं के संचालन संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। परीक्षा के पहले दिन व्यवस्था बनाने में थोड़ा वक्त लग जाता है। परीक्षाएं शांतिपूर्वक और सुचारु ढंग से चल रही हैं।
- देवेंद्र कुमार, इंचार्ज, एग्जाम कंडक्ट, सीबीएलयू भिवानी।