फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Changing weather is affecting health, OPD crosses 1500

Bhiwani News: बदलता मौसम कर रहा स्वास्थ्य को प्रभावित, ओपीडी 1500 पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Changing weather is affecting health, OPD crosses 1500
शहर के मेडिकल कॉलेज में लगी  मरीजों की भीड़।
भिवानी। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई दे रहा है। शहर के पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मंगलवार को मरीजों की संख्या 1500 से अधिक दर्ज की गई। सर्दी-जुकाम, खांसी, वायरल बुखार, सांस की तकलीफ, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी शिकायतों के साथ बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से ही पंजीकरण काउंटर पर लंबी कतारें लग जाती हैं। मरीजों को पहले पर्ची बनवाने और फिर चिकित्सकों से जांच कराने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। दोपहर तक यही भीड़ दवा वितरण केंद्र पर पहुंच जाती है जहां फिर से लाइन में लगना पड़ता है। ओपीडी में हड्डी रोग विशेषज्ञ और त्वचा रोग विशेषज्ञ के पास सबसे अधिक मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मरीजों की बढ़ती संख्या का असर पैथोलॉजी विभाग पर भी पड़ा है। खून जांच केंद्र पर प्रतिदिन औसतन 500 से अधिक मरीजों की जांच की जा रही है, जिससे विभाग पर अतिरिक्त दबाव बना हुआ है। फिजिशियन डॉ. यतिन गुप्ता के अनुसार मौसम में लगातार बदलाव के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। ऐसे में लोग संक्रमण की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस समय अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें, धूल-धुएं से दूर रहें और लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें। जरूरत पड़ने पर तुरंत नजदीकी चिकित्सक से परामर्श लें। बदलते मौसम में खानपान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। पर्याप्त आराम, संतुलित आहार और साफ-सफाई से संक्रमण के खतरे को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुबह नौ बजे आकर लाइन में लगे थे। पहले तो पर्ची बनाने में ही समय लग गया। अब यहां दवाइयां लेने के लिए खड़े हैं। 35 मिनट तो हो गई। अब देखते हैं कब नंबर आता है। -सुरेश कुमार मरीज।


दादी को बदन दर्द की शिकायत है। चिकित्सक को दिखाने के लिए लाया था। अब दवा लेने के लिए लाइन में लगा हूं। वो खुद तो ज्यादा समय के लिए यहां खड़ी नहीं रह सकती। इसलिए उन्हें घर भेज दिया। 20 मिनट के करीब हो गए लाइन में लगे हुए। लेकिन अभी मेरे से आगे लगभग 20-25 लोग हैं। इनके बाद ही मेरा नंबर आएगा। -चेतन, तीमारदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed