फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Chandra observed the 112th Birthday

चंद्रपति ने मनाया 112वां जन्मदिवस

Sun, 07 Feb 2016 12:44 AM IST
भिवानी ब्यूरो
भिवानी ब्यूरो Updated Sun, 07 Feb 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Chandra observed the 112th Birthday
भिवानी। गांव पात्थरवाली निवासी चंद्रपति ने अपनी बहुओं, पोते-पोतियों, बेटे-बेटियों व नातियों समेत 185 सदस्यों के साथ अपना 112 वां जन्मदिवस मनाया। जिले की संभवतया सबसे उम्रदराज महिला ने अपना जन्मदिन हवन-यज्ञ के साथ केक व मिठाइयां बांटकर मनाया।
विज्ञापन

शनिवार को चंद्रपति ने गांव पात्थरवाली में अपना जन्मदिन मनाया। बुजुर्ग महिला के पौत्र नितिश कुमार ने बताया कि  परिवार के जब कोई नया काम आरंभ किया जाता है तो सबसे पहले दादी की राय जरूर ली जाती है। उन्होंने बताया कि दादी मे मुंह में एक भी दांत नहीं है और सूर्य की रोशनी के अलावा कुछ भी दिखाई नहीं देता। इतना होने के बावजूद भी दादी सुबह चार बजे उठकर भगवान का नाम लेती है इसके बाद चाय पी कर अन्य सदस्य के सहारे के साथ दूर तक घूमने जाती है। वह दूध रोटी, दलिया या खिचड़ी सादा खाना लेती है। दादी को उनके 112 वें जन्मदिन पर बीकेएस सोसायटी व गणपतराय लुहारीवाला चैरिटी ट्रस्ट के प्रबंधक रविंद्र लाखोटिया समेत 132 संस्थाओं के लोगों ने बधाई दी।
विज्ञापन


दादी के परिवार में हैं 185 सदस्य
उन्होंने बताया कि दादी के परिवार के 185 सदस्यों में सबसे बड़ी बेटी 86 वर्षीय रामल, 84 वर्षीय बेटा राजकुमार, बेटी हरदल, बेटा ओमप्रकाश, बेटा हिरालाल, छोटा बेटा 74 वर्षीय भागीरथ, दादी के दो बेटों की मौत हो चुकी है जिनकी आयु आज के समय 90 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए। दादी के पौत्र नीतीश भारद्वाज जीएसएसएस खरक कलां में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता हैं और उनसे छोटी पौत्री नीलम भारद्वाज भारतीय विदेश मंत्रालय में अधिकारी के पद पर हैं व नीलम के पति गुजरात के बड़ोदरा शहर में आईएएस के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed