फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Challans of 50 people who did not apply masks, fine of 500-500 rupees

मास्क नहीं लगाने वाले 50 लोगों के चालान, 500-500 रुपये जुर्माना

Wed, 03 Mar 2021 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Challans of 50 people who did not apply masks, fine of 500-500 rupees
36 फोटो मास्क नहीं लगाने वाली छात्राओं को मास्क लगाने की चेतावनी देते हुए पुलिस कर्मचारी। संवाद - फोटो : Bhiwani
सॉरी सर! आगे से मास्क जरूर लगाएंगे। यह बात आदर्श कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं ने मास्क के चालान काट रहे पुलिस अधिकारियों के समक्ष कही। जिन छात्राओं के पास मास्क थे और उन्होंने मास्क नहीं लगा रखे थे, उन्हें मास्क लगवाकर जाने दिया। जिन छात्राओं के पास मास्क नहीं थे, उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन

जिलेभर में मंगलवार को मास्क न लगाने वाले करीब 50 लोगों के चालान कर 500-500 रुपये जुर्माना किया गया। लॉकडाउन के बाद मंगलवार को काफी दिनों बाद पुलिस मास्क को लेकर अलर्ट नजर आई। सभी थानों, चौकियों की पुलिस ने विशेष नाके लगाकर मास्क न लगाने वालों के चालान काटे। वहीं मास्क न लगाने वाले वाहन चालक पुलिस के विशेष निशाने पर रहे। कुछ के चालान काटे तो कुछ को चेतावनी देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन

पिछले दो माह से कोरोना वायरस का संक्रमण नियंत्रण में है। फरवरी में महज 31 संक्रमित केस सामने आए हैं, जबकि 24 केस ठीक हुए हैं। मार्च के दो दिनों में कोई केस नहीं आया है। जिस तरह बढ़ते संक्रमण पर काबू पाया गया है, वह काबिलेतारीफ है। मगर पिछले कुछ समय से लापरवाही भी खुलकर सामने आ रही है। बाजारों में लगता ही नहीं कि कोरोना का खतरा भी कहीं है। बाजारों में 80 फीसदी तक लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं। सैनिटाइजर का प्रयोग भी अधिकतर नहीं कर रहे। पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान और अनलॉक के शुरुआती चरण में तो मास्क न लगाने वालों के चालान किए, मगर बीच में सब भुला दिया। ऐसे में लोग भी मास्क लगाना भूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सोमवार को मुख्यमंत्री ने सख्ती के निर्देश दिए तो पुलिस भी सख्त हुई और मंगलवार को सभी थाना, चौकियों के तहत विशेष नाके लगाकर चालान किए गए। सभी थाना क्षेत्र के तहत पांच से 15 तक चालान किए गए। दिनभर में 50 से अधिक चालान किए गए। चालान से अधिक लोगों को मास्क लगाने की चेतावनी देकर छोड़ा गया।
कोरोना मरीजों की स्थिति
माह संक्रमित केस ठीक हुए मौत
मई 2020 37 06 00
जून 2020 414 372 03
जुलाई 2020 364 356 02
अगस्त 2020 614 409 07
सितंबर 2020 1349 1320 24
अक्तूबर 2020 1067 1011 20
नवंबर 2020 1811 1748 58
दिसंबर 2020 614 826 26
जनवरी 2021 84 113 04
फरवरी 2021 31 24 01
मार्च 2021 00 00 00
(अब तक)
कोरोना केस से संबंधित आंकड़े
कुल केस 6349
ठीक हुए 6194
मौत 145
कुल सैंपल 194234
एक्टिव केस 10
लगातार दूसरे दिन नहीं आया कोई केस
जिले मेेें लगातार दूसरे दिन कोराना संक्रमण का कोई केस नहीं आया, जोकि राहत की बात है। जिले में अब 10 एक्टिव केस हैं। अब तक 6349 केस सामने आ चुके हैं, जिनमें से 6194 केस ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने 831 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे।
54 बुजुर्गों सहित 125 को लगी वैक्सीन, आज छह निजी अस्पतालों में होगा टीकाकरण
भिवानी (ब्यूरो)। कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग निरंतर वैक्सीनेशन अभियान चला रहा है। इसके तहत मंगलवार को जिलेभर में तीन केंद्रों को वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया। मगर दो ही केंद्रों पर वैक्सीनेशन हो पाया। जिलेभर में 125 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को जिला सामान्य अस्पताल परिसर में स्थित वॉर रूम, सीएचसी तोशाम और सीएचसी लोहारू को टीकाकरण केंद्र बनाया। इनमें से जिला सामान्य अस्पताल में 116 लोगों ने डोज ली, वही सीएचसी तोशाम में नौ लोगों ने वैक्सीन लगवाई। लोहारू सीएचसी में कोई भी वैक्सीनेशन के लिए नहीं पहुंचा। बुधवार को किसी भी सरकारी केंद्र में वैक्सीनेशन नहीं होगा। बुधवार को जिले मेें छह निजी अस्पतालों में टीकाकरण होगा। नागरिकों को 250 रुपये प्रति डोज के हिसाब से राशि अदा करनी होगी। निजी अस्पतालों का सप्ताहभर का शेड्यूल बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक के बाद जारी किया जाएगा।
जिले में यह रही वैक्सीनेशन की स्थिति
वर्ग वैक्सीनेशन
60 वर्ष से ज्यादा 54
45 से 59 वर्ष तक 04
स्वास्थ्यकर्मियों को प्रथम डोज 15
स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज 35
फ्रंट लाइन 17
कुल डोज 125
आज यहां होगा वैक्सीनेशन
- जेबी गुप्ता अस्पताल, भिवानी।
- अंचल अस्पताल, भिवानी।
- जीवन नर्सिंग होम, भिवानी।
- कदम अस्पताल, भिवानी।
- अमन अस्पताल, कितलाना।
- एसकेपी अस्पताल, सिवानी।
वर्जन
जिलेभर में 125 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई है, जिनमें से 54 बुजुग शामिल हैं। बुधवार को छह निजी अस्पतालों को वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया है। वैक्सीनेशन को लेकर आगामी योजना के लिए बुधवार को स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक आयोजित की जा रही है।

- डॉ. आशीष सांगवान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
वर्जन
यह अच्छी बात है कि पिछले दो माह से कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी कमी आई है। कोरोना से बचाव के लिए सावधानी रखनी जरूरी है। जिलेभर में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। आमजन से अपील है कि अपनी बारी आने पर संबंधित वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचें।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed