फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Chairman of Khadi Village Industries Commission visited the proposed Central Puni plant site in Jhumpa

Bhiwani News: खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष ने किया झूंपा में प्रस्तावित केंद्रीय पूनी संयंत्र स्थल का दौरा

Fri, 08 Dec 2023 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 08 Dec 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Chairman of Khadi Village Industries Commission visited the proposed Central Puni plant site in Jhumpa
बहल।
विज्ञापन

खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के अध्यक्ष मनोज कुमार ने झूंपा गांव में प्रस्तावित केंद्रीय पूनी संयंत्र (सीएसपी) को लेकर केवीआईसी और स्थानीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से संयंत्र संबंधित कागजी कार्रवाई तीव्र गति से निपटाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने हिसार में केवीआईसी के उप कार्यालय की स्थापना के लिए भी अधिकारियों से चर्चा की और अनुकूल स्थान को चिह्नित करने के लिए निर्देश दिए।
शुक्रवार को केवीआईसी अध्यक्ष मनोज कुमार ने झूंपा में ग्रामीणों के बीच कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आधुनिक भारत की आधुनिक खादी नए स्वरूप में विश्व पटल पर लोकप्रिय हो रही है। आधुनिक खादी को जन जन तक पहुंचाने के लिए केवीआईसी अपने पुराने संयंत्रों का उन्नतीकरण व देश के अलग अलग हिस्सों में नये संयंत्र स्थापित कर रहा है। इसी कड़ी में केवीआईसी गांव झूंपा में केंद्रीय पूनी संयंत्र (सीएसपी) व अन्य योजनाओं के लिए मेगा प्रोजेक्ट स्थापित करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

खादी के विस्तार के लिए दो दिसंबर को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में आयोजित माटी कला महोत्सव 2023 के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान केरल के कुट्टूर स्थित नवीनीकृत हाइटेक केंद्रीय पूनी संयंत्र का ऑनलाइन माध्यम से शुभारंभ किया था। उन्होंने कहा कि भिवानी जिला कॉटन बेल्ट में जाना जाता है। यहां प्रस्तावित केंद्रीय पूनी संयंत्र देश का सबसे आधुनिकतम पूनी संयंत्र होगा। इसकी स्थापना से जहां एक तरफ आस पास के क्षेत्रों की खादी संस्थाओं को कताई के लिए पूनी मिलने में सहुलियत होगी। वहीं बड़े पैमाने पर स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। इसके अलावा इस संयंत्र में बहुउद्देशीय प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जाएगी जो कारीगरों को व्यापक प्रशिक्षण प्रदान करने, उनके कौशल विकास को बढ़ावा देने और उनकी विशेषज्ञता को बढ़ाने के लिए समर्पित होगा। उन्होंने बताया कि खादी शिल्प बाजार स्थापित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत पारंपरिक शिल्प कौशल को बढ़ावा देने के लिए पैन इंडिया स्तर पर सजीव प्रदर्शन के माध्यम से खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों को एक मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक हरियाणा में केवीआईसी का राज्य कार्यालय अंबाला में स्थित है। पर अब हिसार में उप कार्यालय बनाने पर कार्रवाई की जा रही है जिससे स्थानीय लोगों तक भारत सरकार की योजनाएं पहुंचाने में सहुलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीपीपी मोड पर बनेंगे क्वार्टर और खादी प्लाजा की स्थापना

केवीआईसी अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि प्रोजेक्ट में पीपीपी मोड पर क्वार्टर और खादी प्लाजा की स्थापना जिसके तहत क्वार्टर और खादी प्लाजा का निर्माण किया जाएगा जो राष्ट्रीय राजमार्गों पर सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत खादी प्लाजा पर कारीगरों के द्वारा निर्मित उत्पादों के बिक्री केंद्राें की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा हर्बल आधारित शहद मधुमक्खी पालन और प्रसंस्करण संयंत्र की स्थापना के अंतर्गत पारिस्थितिक संतुलन और ग्रामीण आजीविका के लिए साधन उपलब्ध कराने के लिए हर्बल आधारित शहद मधुमक्खी पालन के साथ एक प्रसंस्करण संयंत्र की स्थापना की जाएगी। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि के अलावा संंबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed