फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Chaat seller raped a teenager, case registered

Bhiwani News: चाट विक्रेता ने किशोर के साथ कुकर्म किया, केस दर्ज

Sat, 08 Feb 2025 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 08 Feb 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
Chaat seller raped a teenager, case registered
लोहारू में मासूम पीड़ित के घर पर परिजनों से पूछताछ करती पुलिस।
लोहारू (भिवानी)। शहर के एक चाट विक्रेता ने अनुसूचित जाति के किशोर (13) के साथ कुकर्म किया। चार दिन पहले की घटना के बारे में किशोर ने परिजनों को आपबीती सुनाई। वहीं, वार्ड के पूर्व पार्षद सोनू निनानियां और लोगों ने इस मामले में पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने किशोर के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी एक किशोर परिवार की आर्थिक परेशानियों के चलते करीब डेढ़ माह से एक चाट भंडार की दुकान पर पांच हजार रुपये मासिक मेहनताना पर काम करता था। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित किशोर के पिता ने बताया कि वह करीब पांच वर्षों से बीमार रहने के कारण घर पर रहते हैं। उनका बेटा ही परिवार का पालन पोषण करता है। आरोप है कि चार दिन पहले दुकान के मालिक ने उसके बेटे के साथ कुकर्म किया। यहीं दुकान मालिक इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी थी। आरोप है कि चाट विक्रेता अक्सर किशोर को अश्लील वीडियो भी दिखाया।
विज्ञापन

बच्चे का कराया जाएगा मेडिकल : जांच अधिकारी

जांच अधिकारी एसआई वीरेंद्र ढुल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। किशोर का मेडिकल कराया जाएगा और दोषी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed