Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CET application deadline should be extended: Ajay

सीईटी आवेदन की समय सीमा बढ़ाई जानी चाहिए : अजय

Mon, 16 Jun 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 16 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
CET application deadline should be extended: Ajay
रोहतक गेट स्थित चौ. देवीलाल सदन में आयोजित बैठक को संबो​धित करते जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.
भिवानी। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में सीईटी आवेदन की समय सीमा बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि जो छात्र-छात्राएं फॉर्म नहीं भर सकें, वे भी इस परीक्षा में शामिल हो सकें। डाॅ. अजय सिंह चौटाला रविवार को स्थनीय रोहतक गेट स्थित चौ. देवीलाल सदन में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि जजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाया गया है, जिसकी शुरुआत रविवार को भिवानी से की गई, जो कि 31 जुलाई तक चलेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य निष्ठावान व समर्थित कार्यकर्ता को पार्टी से जोड़ना है। ये पदाधिकारी, गांव, शहर, वार्डों में जाकर संगठन से लोगों को जोड़नें का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां पर प्रत्येक कार्यकर्ता को समान मान-सम्मान मिलता है।
विज्ञापन

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए डाॅ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि 100 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी अपने संगठन को खड़ा करने के लिए लड़ाई लड़ रही है। तीन-तीन प्रदेशाध्यक्ष बदले जाने के बाद भी जिलास्तरीय संगठन कांग्रेस नहीं बना पाई है। उनकी पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी भी चंडीगढ़ में आकर जा चुके हैं, वो क्यों आए थे तथा क्या करके गए, ये कांग्रेस के ही कार्यकर्ताओं को नहीं पता चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. अजय सिंह चौटाला ने भाजपा पर कड़े प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा अखबारों व अन्य माध्यमों से अनेक कार्यक्रमों के आयोजन करवाती है, जो जमीन पर कहीं भी नजर नहीं आते। उन्होंने मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करते हुए कहा कि लोग अब मुख्यमंत्री के बारे में कहने लगे है कि मुख्यमंत्री उड़नखटौले से नीचे नहीं उतरते। मुख्यमंत्री से उनके एमएलए व मंत्री भी संतुष्ट नहीं है। जनता की बात की जाए तो वे जनता से पर्चियां जरूर लेते हैं, इन पर्चियों का क्या होता है, किसी को पता नहीं। वहीं उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर भी भाजपा की आलोचना की तथा दीपेंद्र हुड्डा को भाजपा की बी टीम बताया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, प्रभारी कृष्ण बजीणा, राजेश भारद्वाज, देवेंद्र नकीपुर, ऋषिपाल फौगाट, राजबीर तालु, अजमेर सरपंच, प्रदीप गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed