फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CBLU's women's football team won gold medal in All India Inter University competition

Bhiwani News: सीबीएलयू की महिला फुटबाल टीम ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

Tue, 21 Jan 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 21 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
CBLU's women's football team won gold medal in All India Inter University competition
चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय में विजेता ​खिलाड़ियों के साथ मौजूद  कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी व वि
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की महिला फुटबॉल टीम ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कीर्तिमान स्थापित किया है। स्पर्धा का आयोजन 8 से 18 जनवरी तक जीएनए फगवाड़ा में आयोजित किया गया। स्पर्धा में विश्वविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक तक का सफर तय किया।
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों का विश्वविद्यालय पहुंचने पर कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी ने स्वागत किया। इस मौके पर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र खेल, शिक्षा एवं अनुसंधान के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का परिचय दे कर जिले व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। कुलपति ने विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स विभाग को इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन कर बड़ी जीत दर्ज करना विश्वविद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस जीत से सभी खिलाड़ियों में नए उत्साह का संचार होगा और भविष्य में विश्वविद्यालय के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर अधिक से अधिक मेडल जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी, कुलसचिव डॉ. ऋतु सिंह, डायरेक्टर स्पोर्ट्स डॉ. सुरेश मलिक सहित सभी डीन एवं समस्त विश्वविद्यालय परिवार मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed