{"_id":"6856ec67309aa0d4b40c27a3","slug":"cblu-released-the-results-of-the-sixth-semester-of-undergraduate-courses-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-135822-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीबीएलयू ने स्नातक पाठ्यक्रमों के छठे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम किए जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीबीएलयू ने स्नातक पाठ्यक्रमों के छठे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम किए जारी
Sat, 21 Jun 2025 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) ने स्नातक पाठ्यक्रम बैच 2022-2025 के छठे मुख्य सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीकॉम (ऑनर्स), बीपीईएस और बीबीए (छठा मुख्य सेमेस्टर) के साथ-साथ बीएससी (गणित ऑनर्स), बीए (भूगोल ऑनर्स), बीसीए, बीकॉम (पास), बीकॉम (कंप्यूटर एप्लीकेशन), बीकॉम (वोकेशनल), बीएससी (एक्चुरियल साइंस) और बैचलर ऑफ आर्ट्स जैसे विभिन्न पाठ्यक्रमों के नतीजे भी घोषित कर दिए हैं।
परीक्षा नियंत्रक पवन गुप्ता ने बताया कि सभी विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने परिणाम देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय समयबद्ध व पारदर्शी मूल्यांकन प्रक्रिया के तहत परीक्षा परिणाम घोषित कर रहा है ताकि विद्यार्थियों को आगे की शैक्षणिक योजनाओं में कोई असुविधा न हो।