{"_id":"65ac141295bedb57dd0cc484","slug":"cblu-made-it-to-the-semi-finals-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-12133-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एलपीयू को हराकर सीबीएलयू ने सेमीफाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एलपीयू को हराकर सीबीएलयू ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
Sun, 21 Jan 2024 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 21 Jan 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
भिवानी में बॉल छीनने का प्रयास करतीं दोनों टीमों की खिलाड़ी।
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की ओर से आदर्श महिला महाविद्यालय में अंतर विश्वविद्यालय महिला हैंडबाल चैंपियनशिप करवाई जा रही है। एलपीयू को हराकर सीबीएलयू सहित डीयू दिल्ली, जीएनडीयू अमृतसर, सीआरएसयू जींद सेमीफाइनल में जगह बनाई।
प्रातःकालीन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत साई हैंडबाल कोच आरएस चहल और सतपाल ढांडा सेवानिवृत डीएसओ हैंडबाल व सतबीर सिवाच सेवानिवृत डीएसओ कुश्ती, डॉ. कविता शर्मा एमएनएस महाविद्यालय, डॉ. सुरेंद्र दलाल ने शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
सुबह के सत्र में पहला क्वार्टर फाइनल मैच डीआरएमएलयू व सीआरएसयू जींद के बीच हुआ। इसमें जींद विश्वविद्यालय विजयी रहा। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच जीएनडीयू व पीयू पटियाला के बीच हुआ जिसमे टीम पटियाला विजयी रही। तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच एलपीयू व सीबीएलयू के बीच हुआ, जिसमें सीबीएलयू विजयी रही। चौथा क्वार्टर फाइनल मैच डीयू और जीजेयू हिसार के बीच हुआ, जीजेयू की टीम न आने के कारण डीयू को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
शाम के सत्र में सीबीएलयू भिवानी, डीयू दिल्ली जीएनडीयू अमृतसर, सीआरएसयू जींद के बीच छह में से दो पुल मैच खेले गए। इसमें पहला पुल मैच सीबीएलयू भिवानी व डीयू दिल्ली के बीच हुआ। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. गीता ने किया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल कोच राकेश शर्मा, महिला कोच प्रियंका, हरियाणा खेल विभाग से कोच अशोक झांदू पीआरओ प्रभारी ऋषि शर्मा, डॉ. गायत्री बंसल, कुलदीप गुलिया टीम कोच सहित समस्त शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग उपस्थित रहा। चैंपियनशिप के अंतिम दिन समाजसेवी बतौर मुख्य अतिथि मीनू अग्रवाल पहुंचे।