{"_id":"68be7f70077c049b780b41e4","slug":"cbi-investigation-in-manisha-death-case-2025-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मनीषा मौत मामल: CBI गुत्थी को सुलझाने के लिए जोड़ रही कड़ियां, स्कूल प्रबंधक से की तीन घंटे पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीषा मौत मामल: CBI गुत्थी को सुलझाने के लिए जोड़ रही कड़ियां, स्कूल प्रबंधक से की तीन घंटे पूछताछ
Mon, 08 Sep 2025 12:32 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:32 PM IST
सार
सीबीआई की टीम मनीषा की मौत के मामले की कड़ियां जोड़ने की कोशिश में जुट गई है। अधिकारियों ने रविवार दोपहर में भिवानी के रेस्ट हाउस में सिंघानी के प्ले स्कूल स्टाफ सदस्यों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
मनीषा मौत मामला
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीआई ने रविवार को शिक्षिका मनीषा की मौत के मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए सक्रियता बढ़ा दी है। सीबीआई की टीम ने करीब तीन घंटे सिंघानी के प्ले स्कूल के प्रबंधक रोहित दहिया से रेस्ट हाउस में पूछताछ की। टीम ने प्रबंधक से मनीषा के मौत के मामले में विभिन्न बिंदुओं पर तहकीकात की। सीबीआई की एक टीम ढिगावा व सिंघानी क्षेत्र में है और दूसरी टीम भिवानी के रेस्ट हाउस में ठहरी हुई है।
प्ले स्कूल स्टाफ से की पूछताछ
सीबीआई के अधिकारियों ने रविवार दोपहर में भिवानी के रेस्ट हाउस में सिंघानी के प्ले स्कूल स्टाफ सदस्यों से भी पूछताछ की। प्ले स्कूल के प्रबंधक करीब एक बजे रेस्ट हाउस पहुंच गए थे। टीम ने प्रबंधक से शाम चार बजे तक पूछताछ कर मनीषा के मौत के मामले के संबंध में जानकारी जुटाई। टीम के अधिकारियों ने प्ले स्कूल के स्टाफ के सदस्यों के बयान भी लिए। इससे पहले प्ले स्कूल का हाजिरी रजिस्टर सीबीआई अपने कब्जे में ले चुकी है।

सीबीआई मनीषा के परिजनों से कर चुकी है बातचीत
सीबीआई की टीम मनीषा की मौत के मामले की कड़ियां जोड़ने की कोशिश में जुट गई है। शनिवार को सीबीआई की टीम ने ढाणी लक्ष्मण में मनीषा के पिता संजय और अन्य परिजनों से बातचीत के बाद वारदात स्थल का मुआयना किया था। शनिवार को ही सीबीआई की टीम ने सिंघानी के प्ले स्कूल और जिस स्कूल में मनीषा अपना दाखिला कराने के लिए गई थी उसमें भी पूछताछ की थी।
मनीषा की मौत के मामले में दिल्ली से सीबीआई अधिकारियों की छह सदस्यीय टीम दो गाड़ियों से तीन सितंबर को भिवानी के रेस्ट हाउस में पहुंची थी। टीम ने भिवानी पुलिस से मनीषा की मौत के मामले से अब तक की गई तफ्तीश और जांच से जुड़े सभी तथ्य के बारे में जानकारी हासिल की। फिर शनिवार को टीम गांव ढाणी लक्ष्मण पहुंच मनीषा के परिजनों से मिली और उस जगह का मुआयना किया, जहां मनीषा का 13 अगस्त को शव बरामद हुआ था। फिर सिंघानी के प्ले स्कूल और उसके बाद कॉलेज में पहुंच प्रबंधन से पूछताछ की थी।
ये भी पढ़ें: Fatehabad: भिवानी कोर्ट में फायरिंग के आरोपी और सीआईए के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल