फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fire incident in Bhiwani court at Haryana

Haryana Crime: कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े चली गोली, कुर्सी पर बैठा था युवक, हमलावर ने सीने में मारी गोली

Thu, 04 Sep 2025 03:47 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी भिवानी Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 04 Sep 2025 03:47 PM IST
सार

भिवानी कोर्ट परिसर में गुरुवार दोपहर को फायरिंग का मामला सामने आया है। कुर्सी पर बैठे युवक पर एक शख्स ने फायरिंग कर दी जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।    

विज्ञापन
Fire incident in Bhiwani court at Haryana
भिवानी कोर्ट परिसर में फायरिंग - फोटो : संवाद

विस्तार

 

विज्ञापन

जिला न्यायालय परिसर में वीरवार दोपहर करीब सवा एक बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अधिवक्ता चैंबर्स के समीप स्थित चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठे रोहतक के गांव मोखरा निवासी 35 वर्षीय लवजीत पर तीन हमलावरों ने अचानक फायरिंग कर दी। युवक को बाएं कंधे की ओर तीन गोलियां लगीं। वहीं गोली के छर्रे लगने से एक महिला एसआई रेनु चाहर भी घायल हो गई। उसकी कोहनी पर चोट आई है। लवजीत हत्या के प्रयास के मामले में कोर्ट में पेशी पर आए दोस्तों के साथ आया था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने कुल चार राउंड फायर किए। तीन गोलियां युवक को लगीं जबकि एक फायर हवा में करते हुए हमलावर भाग निकले। गोलियों की आवाज सुनते ही वहां मौजूद पुलिसकर्मी घबराकर इधर-उधर हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को संभालते हुए ऑटो से नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार, डीएसपी अनूप सिंह के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान के प्रयास जारी हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था वाले न्यायालय परिसर में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Haryana: गणेश उत्सव के कार्यक्रम में बज रहा था ढोल, छत से गिरा तीन साल का बच्चा, हुई मौत

न्यायालय परिसर में चाय की दुकान के बाहर फायरिंग की वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। नाकाबंदी भी की गई है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घायल युवक किसी मामले में आरोपी नहीं है, वह पेशी पर आए कुछ अन्य लोगों के साथ आया था। - अनूप सिंह डीएसपी, भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed