फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cashier assaulted for refusing to give locker keys

लॉकर की चाबी देने से मना किया तो कैशियर से की मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Cashier assaulted for refusing to give locker keys
भिवानी। इंडस लैंड बैंक में लॉकर की चाबी देने से मना करने पर बैंक कैशियर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वहीं, इस मामले की शिकायत औद्योगिक थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

राजस्थान निवासी महेंद्र ने बताया कि वह भारत नगर स्थित इंडस लैंड बैंक में बतौर ब्रांच मैनेजर कार्यरत है। चरखी दादरी के गांव बैरी निवासी दिनेश कुमार (23) बैंक में कैशियर है। सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे दिनेश कुमार अपनी सीट पर काम कर रहा था। अचानक ही बिल्डिंग का मालिक दो युवकों के साथ बैंक में आ गया। आरोपी बिल्डिंग मालिक ने कैशियर दिनेश से लॉकर की चाबी मांगी, जिसमें करीब आठ लाख रुपये रखे थे। दिनेश ने जब चाबी देने से मना किया. तो आरोपी युवकों सहित बिल्डिंग मालिक ने कुर्सी उठाकर उसके साथ मारपीट की। साथ ही बैंक में भी तोड़फोड़ की। झगड़े का शोरशराबा सुनकर बाहर खड़े बैंक कर्मचारी अंदर आए तो वे मौके से फरार हो गए। कर्मचारियों ने घायल दिनेश को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मामले की सूचना औद्योगिक थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed