Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Necessary instructions issued to District Education Officers regarding the conduct of board examinations in a transparent and malpractice-free manner

Bhiwani News: बोर्ड परीक्षाओं के नकल-मुक्त एवं पारदर्शी संचालन को लेकर जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Thu, 12 Nov 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 12 Nov 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Necessary instructions issued to District Education Officers regarding the conduct of board examinations in a transparent and malpractice-free manner
​शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर जिला ​शिक्षा अ​धिकारियों के साथ बैठक करते सचिव दीपक बाबूलाल करवा।
भिवानी। प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी बोर्ड की हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा, सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी व डीएलएड एवं अन्य परीक्षाओं के नकल-मुक्त, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के लिए सार्थक प्रयास करें। शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से नकल पर कड़ी रोक लगाएं।
विज्ञापन

यह बात हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बुधवार को बोर्ड मुख्यालय पर आयोजित जिला शिक्षा अधिकारियों की बैठक में कही। बोर्ड सचिव द्वारा जिला शिक्षा अधिकारियों को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा, सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी व डीएलएड एवं अन्य परीक्षाओं के संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी जिला शिक्षा अधिकारी हरियाणा को नकल मुक्त प्रदेश बनाने के लिए एकजुट होकर हरसंभव प्रयास करें। परीक्षाओं में नकल से प्रदेश की छवि धूमिल होती है और नकल की आदत विद्यार्थियों को शैक्षिणक तौर पर खोखला कर देती है। इसलिए परीक्षाओं का नकल रहित संचालन करवाकर शिक्षा व परीक्षा के स्तर को ऊंचा उठाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परीक्षा ड्यूटी अनिवार्य है, इसलिए सभी जिला शिक्षा अधिकारी उनके अधीन विद्यालयों में से नियुक्त प्राचार्य, मुख्याध्यापक, प्रवक्ता को हर अवस्था में स्पेयर करें एवं नकल मुक्त परीक्षा संचालन के लिए प्रभावी कदम उठाएं। परीक्षा की गरिमा एवं विश्वसनीयता बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें। परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने पर संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed