{"_id":"6664ed4b1fb62e5774086ac7","slug":"cash-worth-rs-282-lakh-kept-in-bed-inside-the-house-stolen-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-118393-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: घर के अंदर बेड में रखी 2.82 लाख रुपये की नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: घर के अंदर बेड में रखी 2.82 लाख रुपये की नकदी चोरी
Sun, 09 Jun 2024 05:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। कस्बा बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव भैणी जाटान स्थित एक मकान में रात के समय चोर घुस गए और दो लाख 82 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर डाला। चोरी की वारदात की शिकायत बवानीखेड़ा पुलिस को दी।
पुसिल को दी शिकायत में भैणी जाटान निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह शादीशुदा है और उसके दो लड़के हैं। गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करता है। शुक्रवार रात को वह अपने परिवार सहित खाना खाकर मकान बंद कर सो गया था। वह नीचे कमरे में सो रहा था वहीं उसकी पत्नी और मां छत पर सो रही थी। सुबह चार बजे उठकर देखा तो मकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था। उसने जब घर के अंदर कीमती सामान संभाला तो बेड के अंदर डोलू में रखी दो लाख 82 हजार की नकदी गायब मिली। चोर घर से नकदी चोरी कर छत के रास्ते से भाग गए। बवानीखेड़ा पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।