फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cash and jewelry worth lakhs stolen in broad daylight from the house of technician and woman village secretary in railway

Bhiwani News: रेलवे में तकनीशियन व महिला ग्राम सचिव के घर दिन दहाड़े लाखों की नकदी व गहने चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelry worth lakhs stolen in broad daylight from the house of technician and woman village secretary in railway
दिनोद रोड शास्त्री नगर कॉलोनी के बंद मकान में चोरों द्वारा बिखेरा गया सामान।
भिवानी। रेलवे में तकनीशियन व महिला ग्राम सचिव के शास्त्री नगर कॉलोनी की गली नंबर नौ स्थित घर में बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे दिनदहाड़े चोर घुस गए। चोर घर से एक लाख की नकदी, करीब तीन लाख कीमत के गहनों पर हाथ साफ कर गए। वारदात की सूचना अनाज मंडी पुलिस चौकी में दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों का सुराग लगाने के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम भी बुलाई।
विज्ञापन

मकान मालिक के अनुसार दो चोर पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी दिखाई दिए हैं। बाइक सवार दो युवक हेलमेट पहने दिखाई दिए हैं, जिन्होंने घर के अंदर सात से आठ मिनट में ही लाखों की नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर डाला। फिलहाल पुलिस बंद मकान में दिन दहाड़े हुई चोरी की वारदात को सुलझाने में जुटी है।
विज्ञापन

दिनोद रोड शास्त्री नगर की गली नंबर नौ निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह रेलवे में बतौर तकनीशियन लगा हुआ है। उसकी पत्नी मंजू रानी बीडीपीओ कार्यालय में ग्राम सचिव है। उनके दो बच्चे हैं। बुधवार सुबह वह और उसकी पत्नी दोनों अपनी-अपनी ड्यूटी पर चले गए थे और दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। दोनों बच्चे स्कूल से घर दोपहर बाद साढ़े तीन बजे वापस लौटते हैं। इस बीच उनका मकान बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने मकान के मुख्य गेट के नट निकालकर साइड से अंदर घुसे और फिर अलमारी के लॉकर से एक लाख रुपये की नकदी व एक सोने का हार, कानों की सोने की बाली और दो सोने की अंगूठी पर हाथ साफ कर डाला। चोरों ने दो कमरों के अंदर सामान भी खंगाला डाला।

उसने बताया कि चोरी की वारदात की भनक पड़ोसियों तक नहीं लगी। गर्मी के मौसम में लोग घरों के अंदर थे। उनका मकान बंद पड़ा था। इसलिए चोर सात से आठ मिनट के अंदर ही वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। वहीं पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे में हेलमेट पहनकर बाइक पर दिखाई दे रहे। दो युवकों की फुटेज भी पुलिस को दी है। शहर थाना पुलिस मकान मालिक संदीप की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर संदिग्ध चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed