फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cash and jewellery worth lakhs stolen in Kiravad

Bhiwani News: किरावड़ में लाखों की नकदी और जेवरात चोरी

Mon, 16 Sep 2024 07:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 16 Sep 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery worth lakhs stolen in Kiravad
भिवानी के गांव किरावड़ में चोरी की घटना के दौरान बिखरा  समान।
बवानीखेड़ा। गांव किरावड़ में एक व्यक्ति के मकान में घुसे चोरों ने लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन

किरावड़ निवासी संजय ने पुलिस को बताया कि बुधवार को वह परिवार सहित गोगामेड़ी मेले में देवदर्शन करने गए थे। दो दिन बाद घर आकर देखा तो उनके घर में दरवाजों समेत अलमारी का भी ताला टूटा मिला। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में से आधा तोला सोने की अंगूठी, तबीजी, मंगलसूत्र, 22 तोला चांदी और नकदी चोरी हुए थे। चोरी हुए सामान में 1.20 लाख के गहने, 50,000 के नकदी मिलाकर 1.70 लाख का सामान चोरी हो गया।
बताया कि चोरों ने उसके घर में रखे उसके स्वयं और बच्चों के प्रमाणपत्र, राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र, वाहन की आरसी भी नष्ट कर दिए। इस कारण संजय ने गांव के ही कुछ लोगों पर रंजिशन चोरी का शक जताया है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस सहयोग करे तो चोर पकड़े जा सकते हैं।
विज्ञापन

वहीं, थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस और फॉरेंसिक दल मौके पर पहुंचा और सैंपल लिए। वहां सामान से कई छेड़छाड़ की गई थी। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज किया गया है यदि मकान मालिक को किसी पर शक है तो उसकी सूचना दें, ताकि पुलिस को भी जांच में आसानी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से आभूषण चोरी का आरोपी गिरफ्तार

भिवानी। डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू ने गांव चांग में घर से आभूषण और रुपये चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से चोरी किए सोने के आभूषण भी बरामद किए हैं।
गांव चांग निवासी एक महिला ने सदर पुलिस को शिकायत दी थी। पीड़िता ने बताया था कि पांच सितंबर की रात उनके घर में घुसकर चोर अलमारी से सोने के आभूषण और रुपये चोरी कर ले गए। पीड़िता ने बताया था कि उनके पति पुलिस में कार्यरत हैं। घर पर वह और उनके सास, ससुर थे। इसी दौरान उनके घर में चोरी हो गई। ससुर ने चोर को घर से भागते देखा था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया था।
डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू के मुख्य सिपाही अश्वनी ने इस मामले के आरोपी गांव चांग निवासी कर्मबीर उर्फ बच्ची को ढाणीमाहू से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से सोने की दो चेन, पांच अंगूठियां, दो कंगन, एक जोड़ी झुमके, एक तबीजी और एक लॉकेट बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं।


छात्राओं के मोबाइल फोन चोरी का आरोपी दबोचा
भिवानी। औद्योगिक थाना पुलिस ने बस में छात्राओं के मोबाइल फोन चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उससे चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
राजीव गांधी कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा ने औद्योगिक पुलिस थाने में शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया था कि 10 सितंबर को बस स्टैंड भिवानी से कॉलेज आते समय हरियाणा रोडवेज की बस में उनके बैग से मोबाइल फोन चोरी हो गया। पुलिस ने फोन चोरी का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

औद्योगिक पुलिस थाना के मुख्य सिपाही रोहित ने छात्राओं के मोबाइल फोन चोरी मामले में नया बस स्टैंड से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान चरखी दादरी वार्ड 14 में रंगीला हनुमान मंदिर के पास रहने वाले मनोज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से चोरी का फोन बरामद किया है। आरोपी मनोज पर पहले भी चोरी के कई केस दर्ज हैं। आरोपी मोबाइल चोरी करके उन्हें बेच देता था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, वहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed