फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cases of typhoid along with viral increased again in the district, five to seven patients coming daily.

Bhiwani News: जिले में वायरल के साथ टाइफाइड के मामले फिर बढ़े, रोजाना आ रहे पांच से सात मरीज

Fri, 29 Mar 2024 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 29 Mar 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Cases of typhoid along with viral increased again in the district, five to seven patients coming daily.
भिवानी। जिले में वायरल के साथ-साथ टाइफाइड के मरीज भी बढ़ रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल की फिजिशियन ओपीडी में रोजाना 250 के करीब मरीज आ रहे है। इनमें खांसी, जुकाम के मरीजों के साथ टाइफाइड के मरीज भी आ रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार टाइफाइड के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में भी 10 से 12 मरीजों की टाइफाइड की जांच कराई जा रही हैं। इनमें से पांच से सात मरीजों को टायफाइड के मिल रहे है और दो से तीन मरीजों को दाखिल किया जा रहा है। सर्दियों का मौसम स्वास्थ्य के हिसाब से सुरक्षित माना जाता है। इस मौसम में खान-पान आदि को लेकर अधिक चिंता नहीं होती और सभी तरह के खाद्य पदार्थ आसानी से पच जाते है। जबकि टाइफाइड दूषित खान-पान से होने वाली बीमारी मानी जाती है। अब तापमान बढ़ने से खान-पान में गड़बड़ी पैदा होती है। इसी कारण टाइफाइड के मामले ज्यादा हैं। तापमान धीरे धीर बढ़ रहा है, लोग भी बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं।
विज्ञापन

कैसे होता है टाइफाइड
दूषित खान-पान, बासी भोजन, बाजार के चाट-पकौड़े, समौसे, खुले-कटे रखे फल, बिना सफाई के बनाया गया भोजन, गंदा पानी पीने से यह बीमारी हो सकती है। ऐसे में इन चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। साफ-स्वच्छ और ताजा भोजन ही लें। पानी को उबाल कर व छानकर पीएं। हाथों की सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाइफाइड के लक्षण
-उच्च बुखार।

-भूख में कमी।

-सिरदर्द।

-दस्त।

-गले में खराश।

-चकत्ते।

-मांस पेशियों और जोड़ों में दर्द।

-सूखी खांसी।
बचाव
-हाथों को साफ करके भोजन करें।
-दूषित पानी व भोजन न करें।
-कच्ची सब्जियां न खाएं।
-फलों को अच्छी तरह से धोकर खाएं।
-बाजार के खुले खाद्य पदाथों का सेवन न करें।
-भोजन करने से पहले हाथ को अच्छी तरह से धोएं।

-घर में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें।

-चिकित्सक की सलाह पर टीका लगवाएं।
गंदा पानी और दूषित खाने के जरिए लोगों के टाइफाइड की चपेट में आने की संभावना रहती है। परिवार के किसी सदस्य के चपेट में आने से अन्य लोगों में फैलने का खतरा रहता है। इससे बचने के लिए हर चीज में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। चिकित्सक से परामर्श लेने के बाद जांच अवश्य कराएं, लापरवाही कतई न करें।


-डॉ. यतिन गुप्ता, एसएमओ, जिला नागरिक अस्पताल भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article