फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Case registered against Guruji Defense Academy operator for second marriage under conspiracy

Bhiwani News: षड्यंत्र के तहत दूसरी शादी करने पर गुरुजी डिफेंस एकेडमी संचालक पर केस दर्ज

Tue, 13 Feb 2024 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 13 Feb 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Case registered against Guruji Defense Academy operator for second marriage under conspiracy
भिवानी। बवानीखेड़ा पुलिस थाने में विद्यानगर 54 फुटा रोड गुरुडी डिफेंस एकेडमी संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। पहली पत्नी के पिता ने उस पर षड्यंत्र के तहत बिना तलाक चोरी छिपे दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव रोहनात निवासी राजेश कुमार ने एसपी कार्यालय में शिकायत दी। इसमें बताया कि उनकी 26 वर्षीय बेटी दीक्षा पीएचडी की पढ़ाई कर रही है। उन्होंने 12 दिसंबर 2018 को दीक्षा की शादी गांव रोहनात में विद्यानगर गुरुजी डिफेंस अकेडमी संचालक प्रतीक के साथ की थी।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि प्रतीक के परिजनों ने कम दहेज लाने के आरोप में उनकी बेटी को प्रताड़ित किया। इसके बाद उनकी बेटी ने हिसार न्यायालय में केस डाला। उसकी बेटी पर झूठे आरोप लगाते हुए प्रतीक ने भिवानी न्यायालय में एक केस दायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी बेटी का प्रतीक से तलाक का केस अभी न्यायालय में लंबित है। इसके बावजूद प्रतीक ने बिना तलाक प्रिया नामक लड़की से चोरी छिपे दूसरी शादी कर ली। इसकी भनक जब उन्हें लगी तो उन्होंने इस मामले की गहराई से पड़ताल कर मिलीभगत, धोखाधड़ी, छल कपट और जालसाजी से आपराधिक षड्यंत्र के साक्ष्य जुटाए और मामले की शिकायत एसपी को दी।

एसपी की सिफारिश पर इस संबंध में बवानीखेड़ा पुलिस थाना में प्रतीक और प्रिया के खिलाफ धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।





गुरुजी डिफेंस एकेडमी के संचालक प्रतीक के खिलाफ शिकायत एसपी कार्यालय में मिली थी। इस शिकायत पर तोशाम के तत्कालीन एएसपी लोगेश कुमार ने मामले की जांच की थी। जांच के बाद ही इस संंबंध में पुलिस ने आरोपी प्रतीक और प्रिया के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
-निरीक्षक संजय कुमार, एसएचओ, बवानीखेड़ा पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed