फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Case registered against doctor in case of woman's death after delivery

Bhiwani News: डिलीवरी के बाद महिला की मौत मामले में दर्ज हुआ चिकित्सक के खिलाफ केस

Sun, 24 Nov 2024 04:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 24 Nov 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Case registered against doctor in case of woman's death after delivery
भिवानी। तीसरे बच्चे की डिलीवरी के बाद महिला की मौत मामले में सिविल लाइन पुलिस थाना में महिला चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। मृतका के परिजनों का आरोप है महिला की मौत होने के बाद उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां चिकित्सकों ने बताया कि इसकी तो पहले ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस थाना में दी शिकायत में गांव धारेडू निवासी सनी ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। उसकी शादी करीब सात साल पहले हिसार के बुगाना निवासी रेखा रानी से हुई थी। पहले से ही उसके दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की हैं। उसकी पत्नी रेखा रानी को एक जुलाई को तीसरा लड़का चुघ अस्पताल में हुआ था।
विज्ञापन

तीसरा बच्चा ऑपरेशन से हुआ था। रात साढ़े नौ बजे तक उसकी पत्नी ठीक थी, लेकिन बाद में उसकी पत्नी को घबराहट होने लगी और सांस लेते समय छाती में दर्द होने लगा। महिला के पति ने चिकित्सक से चेकअप के लिए बोला, लेकिन किसी ने उसे नहीं संभाला। बाद में उसकी पत्नी को दूसरे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां महिला को लेकर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि इस महिला की तो पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सन्नी का आरोप था कि अस्पताल की महिला चिकित्सक की लापरवाही की वजह से उसकी पत्नी की जान गई है। इस मामले में चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने और मेडिकल नेग्लिजेंसी बोर्ड से भी इसकी शिकायत की गई। जिसके बाद इस संबंध में सिविल लाइन पुलिस थाना में अब महिला के पति की शिकायत पर आरोपी चिकित्सक डॉ. कविता खत्री के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed