फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Case on two nominated including bank manager on widow's complaint

विधवा की शिकायत पर बैंक मैनेजर सहित दो नामजद पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Case on two nominated including bank manager on widow's complaint
भिवानी। जमीन पर धोखाधड़ी से दो अलग-अलग बैंकों से लोन था, फिर भी एक विधवा महिला को बेच डाली। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की। जिसके बाद तोशाम थाना पुलिस ने जमीन विक्रेता के अलावा बैंक मैनेजर व राजस्व विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में चरखी दादरी के लोहारू रोड वार्ड 19 निवासी विधवा महिला सुमन ने बताया कि ने बताया कि उसने नौ अक्तूबर 2020 में जीतवानवास निवासी मुकेश से 226 कनाल साढ़े 11 मरले जमीन 27 लाख रुपये में खरीदी थी, लेकिन रजिस्ट्री होने के बाद मुकेश व पीएलडीए बैंक मैनेजर हरकेश गुप्ता ने अन्य लोगों से मिलकर उसके साथ धोखाधड़ी की। इन्होंने धोखाधड़ी से जमीन बेचकर व मेरा इंतकाल दर्ज न करवाकर उसी जमीन पर 2011 व 2014 में छह लाख व 1855000 रुपये पीएलडीए बैंक भिवानी व एचडीएफसी बैंक जुई कलां शाखा के कर्मचारियों से मिलीभगत करके लोन ले लिया। उक्त मुकेश, हरकेश गुप्ता, एचडीएफसी बैंक में कार्यरत इनका एक रिश्तेदार, तहसील कर्मचारी, तत्कालीन पटवारी आदि ने बैंक लोन, जमीन पर देकर व राजस्व रिकॉर्ड में लोन की इंट्री को मिटाकर, एक ही जमीन पर दो बैंकों से लाखों रुपये लोन हड़पने के बाद इसी जमीन को मुझे बेच दिया। 10 दिसंबर 2020 को एचडीएफसी बैंक लोन की इंट्री दर्शाकर यानी वापिस राजस्व रिकॉर्ड में चढ़वाकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। हरकेश गुप्ता बैंक मैनेजर ने बैंक लोन की पहले जमीन खरीदने से पहले एनओसी जारी करने व बाद में रजिस्ट्री रद्द कराने के लिए बैंक के लेटर पैड पर लिखकर तहसीलदार दफ्तर में दी। महिला ने बताया कि अब प्रॉपर्टी डीलर अनिल अग्रवाल व हरकेश गुप्ता बैंक मैनेजर, मुकेश जितवानवास उसके घर आये और धमकी दे रहे हैं कि इस जमीन को भविष्य में न तो खेती करने देंगे और न ही बैंक का लोन भरेंगे। इन सभी लोगों ने उसके साथ धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed