फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Case of swallowing poison with entire family near ADC office in Bhiwani, couple died during treatment

Bhiwani: एडीसी कार्यालय के पास पूरे परिवार के साथ जहर निगलने का मामला, दंपती ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Sat, 06 Apr 2024 12:04 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 06 Apr 2024 12:04 PM IST
सार

भिवानी लघु सचिवालय परिसर में पूरे परिवार ने गाड़ी में जहरीला पदार्थ निगल लिया था। मामला सगे भाईयों में पुस्तैनी मकान के बंटवारे को लेकर था। अब इलाज के दौरान शुक्रवार रात को धर्मबीर और उसकी पत्नी सुशीला ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Case of swallowing poison with entire family near ADC office in Bhiwani, couple died during treatment
जहरीले पदार्थ खाने के बाद पड़े दंपती। - फोटो : संवाद

विस्तार

भिवानी के लघु सचिवालय परिसर में अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के समीप जहर निगलने वाले एक परिवार के चार सदस्यों में दंपत्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि दंपत्ती के दो बच्चों की हालत अभी भी गंभीर बनी है। सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


भिवानी जिले के गांव मिताथल निवासी धर्मबीर (42), उसकी पत्नी (35) वर्षीय सुशीला, लड़का मोहित(17), लड़की (15) साक्षी ने शुक्रवार दोपहर करीब सवा एक बजे लघु सचिवालय परिसर में अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के समीप गाड़ी में जहरीला पदार्थ निगल लिया था। जहर निगलने के बाद खुद ही एंबुलेंस कंट्रोल रूम में भी इसकी जानकारी दी थी। वहीं पुलिस को मौके से जहरीले पदार्थ की दो शीशी और एक पानी की खाली बोतल मिली थी। जिस गाड़ी से वे सभी लघु सचिवालय पहुंचे थे वे भी अरुणाचल प्रदेश के नंबरों की थी।
विज्ञापन


मामला सगे भाईयों में पुस्तैनी मकान के बंटवारे को लेकर था। जिसमें मृतक धर्मबीर की पत्नी सुशीला और सुशीला की ही सगी बहन जयवीर की पत्नी रेणु ने इस मामले में सदर पुलिस थाना में शिकायत दी हुई थी। पुलिस अभी मामले की जांच ही कर रही थी कि पंचायती तौर पर मामला सुलझाने की बातें चली। मगर पंचायती सुलह नहीं हुई तो पुलिस ने दोनों पक्षों को शुक्रवार सुबह 11 बजे सदर पुलिस थाना बुलाया था। मगर धर्मबीर अपनी पत्नी और दो बच्चों को गाड़ी में बैठाकर थाने जाने की बजाए एडीसी से मिलने लघु सचिवालय पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कार्यालय के बाहर गाड़ी के अंदर ही जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसके बाद चारों की हालत बिगड़ गई थी। जिस पर चारों को नागरिक अस्पताल लाया गया, यहां से पीजीआई रोहतक रेफर किया, मगर परिजन उन्हें शहर के ही निजी अस्पताल ले गए थे। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार रात को धर्मबीर और उसकी पत्नी सुशीला ने दम तोड़ दिया। सिविल लाइन पुलिस थाना एसएचओ धर्मबीर ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम होगा। बयान के आधार पर ही पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed