फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Case of fraud in Bhiwani by posing as a fake policeman, used to take numbers from online FIR of missing cases

Haryana: भिवानी में फर्जी पुलिस वाला बनकर ठगी करने का मामला, गुमशुदा केसों की ऑनलाइन FIR से लेता था नंबर

Tue, 03 Dec 2024 05:00 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 03 Dec 2024 05:00 PM IST
सार

पुलिस टीम द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में आरोपी कमलेश से बरामद हुए मोबाइल फोन में जिला भिवानी, बरवाला, हिसार, दादरी, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फतेहाबाद, फरीदाबाद, हांसी, रेवड़ी व सिरसा जिलों की डाउनलोड की गई एफआईआर कॉपी की प्रति मिली हैं।

विज्ञापन
Case of fraud in Bhiwani by posing as a fake policeman, used to take numbers from online FIR of missing cases
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ऑनलाइन रुपये ट्रांसफार्मर कराने के मामले में साइबर क्राइम पुलिस थाना भिवानी ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुमशुदा लोगों और बच्चों के परिजनों को फोन कर उन्हें मिलवाने का झांसा देकर उनसे ऑनलाइन रुपये भेजने की डिमांड करता था। वहीं पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बरवाला, हिसार, दादरी, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फतेहाबाद, फरीदाबाद, हांसी, रेवड़ी व सिरसा की ऑनलाइन एफआईआर डाउनलोड कर धोखाधड़ी करता था। 

विज्ञापन


साइबर क्राइम पुलिस थाना भिवानी के प्रबंधक विकास कुमार ने बताया कि भिवानी निवासी एक व्यक्ति ने थाना शहर पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि 13 नवंबर को उनकी लड़की बिना बताए घर से चली गई थी। इस संबंध में शहर पुलिस थाना में केस दर्ज हुआ था। वहीं शिकायतकर्ता को 15 नवंबर को उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई थी फोन करने वाले ने खुद को थाना शहर भिवानी का पुलिस कर्मचारी बताते हुए बताया कि आपकी लड़की दिल्ली में मिल गई है, जिसे दिल्ली से लाने में 10,000 रुपये का खर्चा लगेगा वहीं आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता से 4,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए थे।
विज्ञापन


इस बारे में शिकायतकर्ता ने जब थाना शहर भिवानी में जाकर पता किया तो थाना शहर भिवानी में उपरोक्त काल पर फर्जी पुलिस कर्मचारियों के द्वारा बताए गए नाम से कोई भी पुलिस कर्मचारी थाना शहर भिवानी में तैनात नहीं मिला। इस संबंध में साइबर क्राइम पुलिस थाना में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। साइबर क्राइम पुलिस की टीम के इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार ने जिला टीकमगढ़ मध्य प्रदेश से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान कमलेश निवासी उदयपुरा, तहसील लिधोरा, जिला टीकमगढ़, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि आरोपी उसका साथी राहुल के कहने पर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग जिलों की गुमशुदा की दर्ज हुई ऑनलाइन एफआईआर की प्रति को डाउनलोड करता था और अगले दिन धोखाधड़ी के लिए उन्हें राहुल को दिया करता था। आरोपी डाउनलोड की गई एफआईआर से शिकायतकर्ता का नाम व मोबाइल नंबर हासिल कर उनके परिवारजनों को बरामदगी की झूठी सूचना फर्जी पुलिस अधिकारी बन कर देता था और इसके बदले में गुम हुए व्यक्ति व बच्चों के परिजनों से ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर करवाता था। आरोपी राहुल द्वारा परिजनों को फोन करने के दौरान पीछे से आरोपी कमलेश कभी पुलिस का सायरन बजाता था वहीं कभी बच्चों की आवाज भी निकलता था। आरोपी कमलेश को अपने इस कार्य के लिए आरोपी राहुल से 10,000 रुपये प्रति माह मिलते थे।

आरोपी से बरामद हुए फोन से मिली कई जिलों की एफआईआर की कॉपी
पुलिस टीम द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में आरोपी कमलेश से बरामद हुए मोबाइल फोन में जिला भिवानी, बरवाला, हिसार, दादरी, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फतेहाबाद, फरीदाबाद, हांसी, रेवड़ी व सिरसा जिलों की डाउनलोड की गई एफआईआर कॉपी की प्रति मिली हैं। वहीं पुलिस ने आरोपी से मोबाइल फोन से उत्तर प्रदेश में दर्ज 112 केस के स्क्रीनशॉट पाए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं। वहीं इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। 


अधिकारी के अनुसार
प्रत्येक महीने में जिला पुलिस व थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा स्कूल, कॉलेज, बस स्टैंड व कोचिंग सेंटर में आम नागरिक व विद्यार्थियों को साइबर अपराध के बारे में लगातार जागरूक किया जा रहा है। आम जनता से भी अपील की जा रही है कि फोन पर नकली पुलिस कर्मचारी बनकर खोए हुए परिजनों के एवज में रुपए मांगने या किसी के बच्चे के विरुद्ध जिले के किसी भी थाने में या अन्य जिलों में केस दर्ज होने, केस से नाम हटवाने पर रुपए मांगने पर किसी भी प्रकार की राशि अनजान नंबरों पर ट्रांसफर ना की जाए। यदि आम नागरिक के साथ किसी भी प्रकार की ऑनलाइन या इस संबंध में कोई धोखाधड़ी होती है तो इसकी तुरंत सूचना पुलिस को दें। -नितिश अग्रवाल पुलिस अधीक्षक भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed