फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Case filed against the doctor posted on night duty

Bhiwani News: नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में रात्रि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 19 Aug 2024 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 19 Aug 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
Case filed against the doctor posted on night duty
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में रात्रि ड्यूटी पर तैनात एक चिकित्सक के खिलाफ शहर थाना पुलिस में एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने अस्पताल में पहुंचे मरीज के तीमारदार की शिकायत पर केस दर्ज किया है। आरोपी चिकित्सक ड्यूटी पर शराब के नशे में था, जिसकी रात को ही डायल 112 पर पुलिस को भी सूचना दी थी, जिसके बाद मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी पहुंचे थे।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में खरकड़ी राजपुरा निवासी बंटी ने बताया कि गत 17 अगस्त की रात करीब साढ़े आठ बजे उसके चचेरे भाई अजय का भिवानी के समीप खरकड़ी फाटक पर हादसा हो गया। इसे लेकर जिला नागरिक अस्पताल के आपात विभाग में पहुंचे थे। इस सड़क हादसे की सूचना अजय के माता-पिता को भी दी गई। इसके बाद वे भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

बंटी ने शिकायत में बताया कि रात के समय आपातकालीन विभाग में ड्यूटी पर तैनात डॉ. विक्रम शराब के नशे में था और सोफे पर सो रहा था। इसको उन्होंने उठने और मरीज का इलाज करने के लिए कहा तो गाली गलौज करने लगा। इस पर इलाज के लिए डॉक्टर से प्रार्थना की तो उसने अजय को देखकर सिर्फ पट्टी बांधने के लिए कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सड़क हादसे में घायल अजय ने डॉक्टर विक्रम से कहा तो उसने उसके साथ भी गाली गलौज की और थप्पड़ मारा। इसके बाद शिकायत ने डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची और मामला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के संज्ञान तक पहुंचा। रात को ही स्वास्थ्य अधिकारियों ने भी आपातकालीन विभाग में पहुंचकर हालात का जायजा लिया। इस दौरान मरीज के परिजनों ने चिकित्सक का वीडियो भी बना लिया।

शहर थाना पुलिस ने बंटी की शिकायत पर आरोपी चिकित्सक विक्रम के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। दिनोद गेट पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष वालिया ने बताया कि मरीज अजय के परिजन बंटी की शिकायत पर डॉ. विक्रम के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed