फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Case filed against four people including the manager for forcibly taking away the scooty bought on installments

Bhiwani News: किस्तों पर ली स्कूटी जबरन उठवाने पर मैनेजर सहित चार के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 30 Apr 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 30 Apr 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Case filed against four people including the manager for forcibly taking away the scooty bought on installments
भिवानी। किस्तों में खरीद की गई स्कूटी को जबरन उठवाए जाने के मामले में संबंधित बैंक के शाखा प्रबंधक सहित चार के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। जूई कलां पुलिस थाना में पुलिस ने केस दर्ज कर इसकी तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव ढांगर निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उसने 30 हजार रुपये में स्कूटी खरीदी थी। इसकी 9770 रुपये किस्त एडवांस दी गई थी। उसे स्कूटी की 36 किस्त भुगतान करनी थी। स्कूटी की किस्त समय पर अमित कुमार उसके घर से आकर ले जाता था। उसकी पत्नी धर्मा देवी बीमार होने की वजह से वह चार माह की किस्त नहीं भर पाया।
विज्ञापन

उसके पास दादरी से बैंक कर्मचारी का फोन आया। उसने आधार कार्ड भेजने के लिए बोला, लेकिन वह आधार कार्ड नहीं भेज पाया। अमित को दस हजार रुपये दिए थे। अमित ने कहा था कि उसकी एनओसी करा दी जाएगी। लेकिन दस हजार रुपये देने के बाद भी उसकी स्कूटी को बैंक शाखा प्रबंधक के कहने पर कुछ लोग जबरन उठाकर ले गए। उसने फोन पर मैनेजर कुलदीप से बात की तो उसने कहा कि 31,600 रुपये में स्कूटी बेच दी है। उसे वापस चाहिए तो 38,033 रुपये देने होंगे। इस पर उसने इस मामले की सीएम विंडो में भी शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि उसकी पत्नी बीमार होने की वजह से उसका बेटा 24 दिसंबर को दवाई लेने गया था। जहां जूई में कुछ लोगों ने उसके बेटे से स्कूटी जबरन छीन ली थी। स्कूटी छीनने वालों ने कहा कि उन्हें कुलदीप मैनेजर ने भेजा है। इस संबंध में मामले की शिकायत जूई कलां पुलिस थाना में दी। पुलिस ने मैनेजर सहित चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed