{"_id":"6731207d7f2de7ef460be066","slug":"carts-being-put-up-at-the-passenger-waiting-room-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-125518-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: यात्री प्रतीक्षालय पर लग रहीं रेहड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: यात्री प्रतीक्षालय पर लग रहीं रेहड़ियां
Mon, 11 Nov 2024 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। शहर के बस यात्री प्रतीक्षालय पर रेहड़ी वालों का कब्जा है, जहां मुसाफिर वाहनों का इंतजार नहीं करते बल्कि फल और सब्जी की बिक्री हो रही है।
नगर परिषद की ओर से झंकार मोड़ पर यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया है। ये प्रतीक्षालय मुसाफिरों से अधिक सब्जी और फल विक्रेताओं के काम आ रहा है। इस कारण वहां रोडवेज बसों का ठहराव भी नहीं हो रहा है, क्योंकि यात्री प्रतीक्षालय के आगे रेहड़ी लगी है। उसके अंदर उनका सामान रखा है। ऐसे में यात्री प्रतीक्षालय सब्जी की दुकान बनकर रह गया है।
नगर परिषद ने शहर में कई मुख्य जगहों पर यात्री प्रतीक्षालय बनवाए थे, ताकि यहां बसों का नियमित ठहराव हो और मुसाफिरों को भी गर्मी, सर्दी और बारिश से बचाव हो लेकिन पिछले लंबे अर्से से झंकार मोड़ पर बने बस यात्री प्रतीक्षालय का प्रयोग सब्जी और फल बेचने के लिए किया जा रहा है।
वहीं, नगर परिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप का कहना है कि शहर में सार्वजनिक जगहों पर बनाए गए बस यात्री प्रतीक्षालय का इस्तेमाल यात्रियों की सुविधा के लिए होना चाहिए, अगर वहां कोई कब्जा करता है या फिर अन्य कारोबार चलाता है तो गलत है। इसका संज्ञान लेकर अतिक्रमण जल्द हटाया जाएगा।
विज्ञापन
अधिवक्ता चैंबर्स की पार्किंग के पास टाइपिस्टों का डेरा
भिवानी। जिला न्यायालय परिसर के अधिवक्ता चैंबर्स की पार्किंग के पास टाइपिस्टों ने डेरा डाला है। इसकी वजह से लघु सचिवालय परिसर में नई पार्किंग के लिए भी जगह नहीं मिल रही है। हालांकि अधिवक्ता चैंबर्स के पास बनी पार्किंग पर वाहनों का दबाव ज्यादा बढ़ रहा है।
इस कारण कोर्ट में आने वाले अधिकतर लोगों को पार्किंग के बाहर फुटपाथ और सड़क पर ही अपने वाहन खड़े करने पड़ रहे हैं। हालांकि नए चैंबर्स का निर्माण होने पर भी वाहन पार्किंग का दायरा बढ़ाना पड़ेगा। इसके लिए बार एसोसिएशन भी कई बार वाहन पार्किंग की मांग उठा चुकी है।
अधिवक्ता चैंबर्स के पास बनी पार्किंग का रखरखाव जिला बार ही करा रही है। वहां पर रोजाना ढाई से तीन हजार लोग आते-जाते हैं। ऐसे में अगर प्रत्येक व्यक्ति अपना वाहन लाता है तो यहां पार्किंग के लिए बड़ी दिक्कतें आती हैं। बार के प्रधान सत्यजीत पिलानिया ने बताया कि नई पार्किंग के लिए कई बार मांग उठाई जा चुकी है।