फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Car overturns death

गाड़ी पलटने से व्यक्ति की मौत

Tue, 01 Mar 2016 12:45 AM IST
भिवानी ब्यूरो ।
भिवानी ब्यूरो । Updated Tue, 01 Mar 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Car overturns death

भिवानी। बहादुरगढ़ में सब्जी बेच कर लौट रहे रतेरा गांव के एक व्यक्ति की खरक गांव के पास वाहन पलटने से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।

हादसा सोमवार अल सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ। रतेरा वासी किसान जयबीर सिंह(42) अपने वाहन से बहादुरगढ़ में सब्जी बेचने गया था। वह मंडी में सब्जी सप्लाई करने के बाद वापस लौट रहा था तो खरक गांव के पास अचानक गाड़ी के सामने नील गाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। गाड़ी में सवार जयबीर गाड़ी के नीचे दब गया और उसे सिर में गंभीर चोट आई। उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले में खरक चौकी इंचार्ज रामकिशन ने बताया कि नील गाय आने के कारण यह हादसा हुआ है। इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed