{"_id":"673236cc999f5c81150e01df","slug":"car-hits-bike-from-behind-on-breaker-on-national-highway-bike-rider-dies-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-125570-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नेशनल हाईवे पर बने ब्रेकर पर बाइक को पीछे से कार ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नेशनल हाईवे पर बने ब्रेकर पर बाइक को पीछे से कार ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत
Mon, 11 Nov 2024 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 11 Nov 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई पर गांव ढाणी शंकर के समीप बने ब्रेकर पर एक बाइक को पीछे से बेलेनो कार ने टक्कर मार दी। इसकी वजह से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस संबंध में जूई कलां पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव फुलपुरा ढाणी निवासी गोविंद ने बताया कि बागड़ी मार्केट हांसी गेट पर फोटोग्राफी का काम करता है। गत दस नवंबर को रात साढ़े दस बजे वह और उसका दोस्त रवींद्र वासी बवानीखेड़ा व हरभजन वासी गवार फैक्टरी भिवानी निवासी तीनों बाइक पर बैठकर जूई से भिवानी की तरफ आ रहे थे।
उसके दोस्त हरभजन की तबीयत खराब होने के कारण उसको बाइक के बीच में बैठा रखा था। जब वे ढाणी शंकर बस स्टैंड पर पहुंचे तो स्पीड ब्रेकर को उसने पार कर दिया। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार एक बेलेनो कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक गाड़ी के अगले हिस्से में फंस गई जबकि उसका दोस्त हरभजन व रवींद्र कार के बोनट और शीशा से टकराने के बाद सड़क पर जा गिरे। रवींद्र को ज्यादा चोट लगी थी।
विज्ञापन
उसे इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं उनका इलाज चल रहा है। जूई कलां पुलिस ने शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं इस संबंध में गाड़ी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। संवाद