फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Car collided with roadways bus from behind, three sisters injured

रोडवेज बस में पीछे से मारी कार ने टक्कर, तीन बहनें हुई जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Car collided with roadways bus from behind, three sisters injured
रोडवेज बस में पीछे से मारी कार ने टक्कर, तीन बहनें जख्मी
विज्ञापन

भिवानी। भिवानी-चरखी दादरी मुख्य मार्ग पर गांव प्रह्लादगढ़ में हालुवास पुल के नीचे मंगलवार दोपहर बाद एक तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही रोडवेज बस को पीछे से टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में रोडवेज बस से टकराने के बाद कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी। जिसमें सवार तीन महिलाओं को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद कार के एयर बैग खुल गए, जिससे चालक बाल बचा। घायल महिलाओं को उपचार के लिए राहगीरों की मदद से नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां एक महिला की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। तीनों महिलाएं आपस में बहनें हैं।

नागरिक अस्पताल में घायलों के पास पहुंचे मनोज ने बताया कि उनके परिजन मंगलवार दोपहर बाद कार में सवार होकर भिवानी से अपने गांव फतेहगढ़ जा रहे थे। जब उनकी कार गांव प्रह्लादगढ़ के समीप हालुवास पुल के नीचे पहुंची तो चालक गाड़ी पर से अचानक संतुलन खो बैठा और कार आगे चल रही रोडवेज बस से पीछे से टकरा गई। कार की बस से टक्कर के बाद सड़क किनारे खेतों में बनी खाई में गिर गई। हादसे के तुरंत बाद कार के एयर बैग खुल गए। जिससे चालक को कोई चोट नहीं आई वहीं कार में सवार 40 वर्षीय कुसुम, 38 वर्षीय गीता व 33 वर्षीय मंजू को गंभीर चोटें आईं। ये तीनों आपस में सगी बहनें हैं। तीनों घायल बहनों को राहगीर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और कुसुम की हालत गंभीर होने के चलते उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। सदर पुलिस अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed