फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Car collided with bike, two bike riders died, one injured

Bhiwani News: कार ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार दो लोगों की मौत, एक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Car collided with bike, two bike riders died, one injured
मृतक सोमबीर का फाइल फोटो। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। सिरसा घोघड़ा-खरक रोड पर शुक्रवार शाम को करीब छह बजे कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान रोहतक के गांव सैंपल निवासी अर्जुन (42) व सोमबीर (18) के तौर पर हुई है। गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान सैंपल निवासी सागर (20) के रूप में हुई है। इस संबंध में सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर खरक चौकी पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और शनिवार सुबह नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में पुलिस ने मृतक अर्जुन के परिजन गुलशन के बयान पर कार चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में अर्जुन के भतीजे गुलशन ने बताया कि सिरसा घोघड़ा गांव में उसका चाचा व गांव के ही सोमबीर व सागर मजदूरी का काम कर रहे थे। शुक्रवार शाम को करीब छह बजे वे तीनों बाइक से अपने घर पर आ रहे थे। इसी दौरान सिरसा घोघड़ा-खरक रोड पर कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण बाइक सवार तीनों घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने अर्जुन व सोमबीर को मृत घोषित कर दिया। सागर का उपचार किया गया। परिजनों ने बताया कि सागर के एक पैर की हड्डी टूट गई, लेकिन अभी उसके हालत स्थिर बताई जा रही है। इस घटना के बारे में सूचना खरक कलां चौकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नागरिक अस्पताल में शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

किसी से उठा पिता का साया तो किसी से छिना आंखों का तारा
मृतक सोमबीर के परिजन विकास ने बताया कि सोमबीर तीन भाई-बहन थे। वह सबसे छोटा और अविवाहित था और घर के सारे काम खुद करता था। इस घटना से मां-बाप से अपने आंखों का तारा छिन गया तो वहीं एक भाई व एक बहन से उसके भाई का सहारा छिन गया। इसके अलावा परिजन ने बताया कि अर्जुन के चार संतानें दो लड़की व दो लड़के हैं। इनमें से एक लड़की की शादी कर रखी है, जबकि तीन अभी अविवाहित हैं। अर्जुन के कंधों पर ही पूरे परिवार के खर्चे का बोझ था। इस सड़क दुर्घटना ने मृतकों के परिवार को झकझोर के रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में मृतक के परिजन के बयान पर कार चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की कार कब्जे में है, जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- हेड कांस्टेबल संदीप कुमार, जांच अधिकारी, खरक कलां पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed