{"_id":"63a6918b3eb0056c7c5edaea","slug":"car-and-bike-collided-in-bhiwani-two-man-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani Accident: कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, खरक कलां के पास हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani Accident: कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, खरक कलां के पास हादसा
Sat, 24 Dec 2022 11:13 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:13 AM IST
सार
परिजनों ने बताया कि अर्जुन, सोमबीर और सागर मजदूरी करते थे। सिरसा घोघडा से वे अपने गांव सैंपल आ रहे थे। इसी दौरान कार ने उनके बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक सोमबीर।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिवानी में खरक कलां के पास शुक्रवार शाम करीब छह बजे एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान गांव सैंपल निवासी 42 वर्षीय अर्जुन और 18 वर्षीय सोमबीर के रूप में हुई है। वहीं 20 वर्षीय सागर गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस बारे में सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और शनिवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस संबंध में परिजन के बयान पर आरोपी कार चालक पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। परिजनों ने बताया कि अर्जुन, सोमबीर और सागर मजदूरी करते थे। सिरसा घोघडा से वे अपने गांव सैंपल आ रहे थे। इसी दौरान कार ने उनके बाइक को टक्कर मार दी।