फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Came to pick up the bride's doll, the uncle was shot

लेने आए थे दुल्हन की डोली, मार गए चाचा को गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Came to pick up the bride's doll, the uncle was shot
गन की फाइल फोटो। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। लेने आए थे दुल्हन की डोली, मार गए चाचा को गोली। जी हां वाकया सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे का है। जिसमें एक लड़की की शादी में दूल्हा पक्ष के साथ आए कुछ युवकों ने लड़की की विदाई के दौरान ही दुल्हन के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें लड़की के चाचा को एक गोली लगी, जिसे गंभीर हालत में रात को ही पहले भिवानी नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई भेजा गया है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पांच आरोपी युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जिले के गांव तिगड़ाना में एक लड़की की शादी में दूल्हा पक्ष की बरात में आए कुछ युवकों ने डीजे पर काफी हुड़दंग मचाया। जिससे नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने पहले तो उन्हें काफी समझाया, लेकिन आरोपी युवक नहीं मानें तो उन्हें शादी समारोह से ही बाहर भेज दिया। जिससे नाराज युवकों ने बाद में क्रेटा गाड़ी में आकर दुल्हन के घर पर ही ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी। जिसमें गांव तिगड़ाना निवासी 40 वर्षीय अशोक को दायीं ओर छाती में एक गोली लगी। लहूलुहान हालत में अशोक को परिजन रात को ही नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई भेज दिया। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद पांचों आरोपी गाड़ी में भाग गए। मामले की सूचना मिलने के बाद रात को ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

लड़की पक्ष के गांव तिगड़ाना निवासी दिनेश उर्फ मिंटू ने बताया कि सोमवार शाम को भिवानी से उसकी भतीजी की बरात आई थी। दूल्हे के भाई के साथ कुछ युवक आए थे जो शादी में डीजे पर नाचते हुए हुड़दंगबाजी कर रहे थे। इसी वजह से उन्होंने डीजे बंद करा दिया था। इसके बाद जयमाला का कार्यक्रम गांव के मंदिर की गुफा में लगे टेंट के अंदर होना था। वहां पर भी डीजे बज रहा था। आरोपी युवक फिर वहां आकर भी हुड़दंग करने लगे। इस पर लड़की पक्ष के लोगों ने उन युवकों को समझाया, लेकिन युवक नहीं माने। इसी दौरान लड़की पक्ष के लोगों के साथ आरोपी युवकों की कहासुनी हो गई, जिसके बाद उन युवकों को शादी के कार्यक्रम से ही बाहर निकाल दिया। इसके बाद माहौल शांत हो गया और लड़की के फेरे कराए गए। देर रात करीब डेढ़ बजे जब लड़की की डोली विदाई हो रही थी तो उसी दौरान आरोपी युवक मुख्य सड़क से सिटी रोड पर पहुंचे और दुल्हन के घर के आगे पहुंचते ही गाड़ी से फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों ने चार राउंड फायर किए। जिसमें एक गोली घर के बाहर खड़े लड़की के चाचा अशोक को दायीं ओर छाती में जा लगी। दिनेश ने बताया कि आरोपी युवक दूल्हे के भाई के जानकार थे और शादी में आते ही हुड़दंग शुरू कर दिया था। शादी के दौरान हुई मामूली कहासुनी के बाद आरोपियों ने क्रेटा गाड़ी से आकर पिस्तौल से गोलियां चला दी। जिसमें से दो गोली के खोल दुल्हन के घर के बाहर से पुलिस ने बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी
गांव तिगड़ाना में शादी समारोह के दौरान सोमवार देर रात को गोली चलाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। एक युवक को गोली लगी है। पुलिस ने इस संबंध में पांच नामजद युवकों के खिलाफ हत्या प्रयास सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है, जल्द ही आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-जयसिंह, एसएचओ, सदर पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed