{"_id":"68c30f4f0ff895a6aa03b1ec","slug":"called-to-implement-the-thoughts-of-maharaja-agrasen-in-life-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-139543-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: महाराजा अग्रसेन के विचारों को जीवन में उतारने का आह्वान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: महाराजा अग्रसेन के विचारों को जीवन में उतारने का आह्वान किया
Thu, 11 Sep 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। अग्रवाल सभा की ओर से वीरवार को अनारा देवी अग्रवाल विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि समाजसेवी अमित जैन ने शिरकत की। इस दौरान विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने आधुनिक गीत, लोक नृत्य, और प्रेरणादायक नाटकों के माध्यम से महाराजा अग्रसेन के आदर्शों और उनकी शिक्षाओं का प्रभावी चित्रण प्रस्तुत किया।
बुधवार शाम को दादरी गेट स्थित कृष्ण प्रणामी मंदिर में अपना घर आश्रम में मानव सेवा प्रभु मिलन कार्यक्रम का भी आयोजन किया। इसमें बतौर मुख्यअतिथि स्वामी सदानंद महाराज ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग एकत्रित होकर महाराजा अग्रसेन के विचारों पर आधारित समाजसेवा और मानवता की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। प्रधान सुनील सर्राफ ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के दिखाए मार्ग पर चलना हम सभी के लिए गर्व की बात है।
उन्होंने प्रेरित किया कि महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों को जीवन में उतार कर हम समाज को प्रगति की ओर ले जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा, सेवा और संस्कार के माध्यम से ही हम एक सशक्त व विकसित समाज का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने उपस्थित सभी से आग्रह किया गया कि वे महाराजा अग्रसेन के विचारों को अपने व्यवहार में स्थान दें और समाज के उत्थान में अपना योगदान दें।