{"_id":"690cf0da3c8d1e9b960e78c8","slug":"cabinet-minister-shruti-said-modern-sports-complex-and-digital-library-will-be-built-in-tosham-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-142165-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कैबिनेट मंत्री श्रुति बोलीं- तोशाम में बनेंगे आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और डिजिटल लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कैबिनेट मंत्री श्रुति बोलीं- तोशाम में बनेंगे आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और डिजिटल लाइब्रेरी
विज्ञापन
तोशाम। कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि तोशाम विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी के कुशल मार्गदर्शन में चौधरी सुरेंद्र सिंह खेल परिसर (स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) का पुनर्निर्माण आधुनिक तकनीक के साथ करवाया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि युवाओं को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए पुराने तहसील परिसर की जगह का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस का निर्माण पुराने अस्पताल परिसर की भूमि पर किया जाएगा। वहीं आरोही स्कूल के पास फिरनी पर अधूरे कार्य को पूरा करवाया जा रहा है, ताकि स्थानीय लोगों को आवागमन में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
श्रुति चौधरी ने कहा कि खानक गांव के भीतर सड़क को दोनों ओर से तीन-तीन मीटर चौड़ा किया जाएगा, जिससे भारी वाहन आसानी से गुजर सकें और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। तोशाम-भिवानी रोड को फोरलेन किया जाएगा, क्योंकि इस मार्ग पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। इसी प्रकार खानक-बागनवाला रोड और बागनवाला-झांवरी रोड की जर्जर स्थिति को देखते हुए उनका पुनर्निर्माण करवाने की योजना है।सिंचाई मंत्री ने बताया कि तोशाम व आस-पास के क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए माइनरों की सफाई करवाई जाएगी और स्वच्छ जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। संवाद