{"_id":"67158f2be9cec47c200c6ed4","slug":"cabinet-minister-shruti-chaudhary-will-pay-homage-at-the-samadhi-in-golagarh-today-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-124636-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी आज गोलागढ़ में समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी आज गोलागढ़ में समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगी
Mon, 21 Oct 2024 04:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 21 Oct 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
तोशाम। प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी सोमवार को गांव गोलागढ़ पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल तथा पूर्व मंत्री चौधरी सुरेंद्र सिंह की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगी। इसके बाद श्रुति चौधरी भिवानी में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में जिला स्तर के अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगी और आवश्यक निर्देश देंगी। श्रुति चौधरी तोशाम और जूई की अनाज मंडी का निरीक्षण कर बाजरा तथा कपास की खरीद प्रक्रिया का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगी। तत्पश्चात कैबिनेट मंत्री तोशाम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से रूबरू भी होंगी।
उपायुक्त महावीर कौशिक ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी गांव बापोड़ा मोड़, बीरण बस स्टैंड,तोशाम अनाज मंडी, दुल्हेडी बस स्टैंड,कैरू शिव चौक,जूई अनाज मंडी,लोहानी बस स्टैंड आदि गांवों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगी। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी कैबिनेट मंत्री के दौरे के दौरान उनके साथ रहेंगे।