फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cabinet Minister Ranbir mocked the Congress...said - the Congress is not a party, but different factions of leaders.

Bhiwani News: कैबिनेट मंत्री रणबीर ने कांग्रेस पर ली चुटकी...बोले-कांग्रेस पार्टी नहीं, नेताओं का अलग-अलग गुट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Ranbir mocked the Congress...said - the Congress is not a party, but different factions of leaders.
भिवानी। प्रदेश के लोक निर्माण व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। वहीं, मंत्री ने हरियाणा में कांग्रेस के संगठन खड़ा करने पर चुटकी ली। गंगवा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी नहीं, अलग-अलग नेताओं के अलग-अलग गुट हैं। आगे चलकर कांग्रेस और नीचे जाएगी।
विज्ञापन

वीरवार को पत्रकारवार्ता में भाजपा विधायक रामकुमार गौतम द्वारा विधायकों व सांसदों की न चलने के सवाल पर रणबीर गंगवा ने टालमटोल जवाब देते हुए कहा कि विधायक व सांसद विधानसभा व संसद में कानून बनाते हैं। हमारा काम ग्रांट जारी करना है। गांवों का विकास, गली नाली बनाने का काम सरपंच का है। साथ ही उदाहरण दिया कि किसी की पेंशन बननी है तो सांसद या विधायक बनाकर देने नहीं जाएंगे। ये सिस्टम से बनेगी और मिलेगी।
विज्ञापन

गलत काम पर कार्रवाई होगी
हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर मंत्री गंगवा ने कहा कि ये भाजपा सरकार है। कोई गलत काम करेगा तो कार्रवाई होगी। वहीं, विपक्ष द्वारा हरियाणा में अपराध बढ़ने के आरोप पर रणबीर गंगवा ने कहा कि अपराध बढ़ा नहीं, घटा है। हरियाणा में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं, जो अपराध करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed