फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   By making a fake agreement, they robbed Rs 7.5 lakh in the name of getting the land and also took away the crop

Bhiwani News: फर्जी इकरारनामा बनवाकर जमीन दिलाने के नाम पर हड़पे 7.5 लाख रुपये, फसल भी काट ले गए

Fri, 25 Jul 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 25 Jul 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
By making a fake agreement, they robbed Rs 7.5 lakh in the name of getting the land and also took away the crop
बवानीखेड़ा। फर्जी इकरारनामा के जरिए जमीन बेचने के नाम पर साढ़े सात लाख रुपये की धोखाधड़ी और खेत में तैयार फसल चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बवानीखेड़ा थाना पुलिस ने वीरवार को दांग गांव निवासी सतीश और पूर्व सरपंच कृष्ण के खिलाफ धोखाधड़ी और फसल चोरी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा थाना पुलिस को भैणी ठाकरान निवासी सतीश ने शिकायत में बताया कि उसने बीते नवंबर माह में रामूपुरा बलिया गांव में 22 लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से 10 कनाल 14 मरले जमीन खरीदने का सौदा किया था। यह जमीन उसे दांग गांव निवासी सतीश और पूर्व सरपंच कृष्ण ने बिचौलिया बनकर दिलवाई थी। इसके लिए 7.5 लाख रुपये का इकरारनामा तैयार करवाया गया और उक्त राशि सतीश ने दोनों को दे दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार उसने उक्त जमीन पर गेहूं की बुआई भी कर दी थी लेकिन जब फसल तैयार हुई तो दोनों आरोपित उसे बिना बताए फसल काटकर ले गए। पीड़ित ने इस पर गांव में पंचायत करवाई जिसमें असली जमीन मालिक ने साफ कहा कि उसने न तो कोई इकरारनामा किया, न कोई रकम ली और न ही जमीन बेची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस खुलासे के बाद सतीश को पता चला कि वह फर्जीवाड़े का शिकार हुआ है। उसने दांग गांव निवासी सतीश और कृष्ण के खिलाफ बवानीखेड़ा थाने में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed