{"_id":"683227186c4d3fcf4b0fa951","slug":"by-creating-a-fake-instagram-id-in-the-name-of-a-girl-obscene-messages-were-sent-to-sister-and-brother-in-law-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-134509-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: लड़की के नाम से फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बहन-जीजा को भेजे अभद्र मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: लड़की के नाम से फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बहन-जीजा को भेजे अभद्र मैसेज
Sun, 25 May 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 25 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। जूईकलां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक लड़की के नाम से फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बहन और जीजा के पास अभद्र मैसेज व धमकी भेजने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। इसके बाद साइबर क्राइम पुलिस थाना में जांच के बाद जूईकलां पुलिस थाना में आरोपी लड़की व एक युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है।
लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई गई है। इसके जरिए उसकी बहन और जीजा के पास अभद्र मैसेज भेजे। वहीं, उसके भाई के पास भी फेक मैसेज भेजे गए। जब उसे इसका पता चला तो उसने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। साइबर क्राइम पुलिस थाना के जांच अधिकारी रफीक ने इस मामले की तहकीकात की तो पता चला कि आरोपी युवक कैथल का रहने वाला है।
उसे पुलिस ने जांच में शामिल कर पूछताछ की तो उसने एक लड़की का नाम बताया। इस लड़की द्वारा इमोशनल ब्लैकमेल किए जाने पर ही उसने लड़की के नाम की फेक आईडी बनाई थी। जिसका इस्तेमाल भी आरोपी लड़की ही कर रही थी। पुलिस ने इस संबंध में अपनी रिपोर्ट दी। जिसके बाद जूई कलां पुलिस थाना में पीड़ित लड़की की शिकायत पर आरोपी प्रिंस और प्रियंका के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।