फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   businessman was taken into custody by the ED

Bhiwani News: डाडम के खनन कारोबारी वेदपाल तंवर को ईडी ने हिरासत में लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
businessman was taken into custody by the ED
तोशाम (भिवानी)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने डाडम के खनन कारोबारी वेदपाल तंवर को शुक्रवार को हिरासत में ले लिया है। ईडी के अधिकारी खनन कारोबार में की गई हेराफेरी को लेकर कारोबारी से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक गांव छपार निवासी डाडम के खनन कारोबारी वेदपाल तंवर प्रवर्तन निदेशालय के नोटिस का जवाब देने दिल्ली गए थे। इसी दौरान कार्यालय में ईडी ने तंवर को हिरासत में ले लिया। बता दें कि करीब नौ माह पहले 3 अगस्त 2023 को वेदपाल तंवर के हिसार के सेक्टर 15 स्थित आवास पर ईडी ने छापा मारा था। इस दौरान ईडी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले थे। इन दस्तावेजों के आधार पर करोड़ों की हेराफेरी का आरोप था। इसके बाद ईडी ने नोटिस जारी कर कई बिंदुओं पर वेदपाल तंवर से जवाब मांगा था।
विज्ञापन




वर्ष 2019 में वेदपाल तंवर ने डाडम पहाड़ी में की थी खनन की शुरुआत

वर्ष 2019 में वेदपाल तंवर ने गोवर्धन माइन्स के साथ मिलकर काम शुरू किया था। 1 जनवरी 2022 को डाडम पहाड़ी में बड़ा हादसा हो गया, जिसमें पत्थरों के नीचे दब जाने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के करीब दो माह तक खनन कार्य बंद रहा था। इसके बाद फिर से खनन कार्य की शुरुआत हो गई थी। हादसे में जांच कर रही टीमों ने बाद में खनन पर स्थायी तौर पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्ष 2010 के मिर्चपुर (हिसार) कांड के बाद गांव से पलायन करने वाले एक समाज विशेष के लोगों को हिसार में कैमरी रोड स्थित अपने फार्म हाउस पर शरण देने से चर्चा में वेदपाल तंवर आए थे। तंवर विधानसभा चुनाव भी वर्ष 2014 में लड़ चुके हैं।

हिसार व हांसी में पड़े थे छापे



वेदपाल तंवर डाडम भिवानी के बड़े खनन कारोबारियों में से एक हैं। ईडी ने पिछले वर्ष हिसार के सेक्टर 15 स्थित तंवर के आवास सहित उनके दो सहयोगियों कांग्रेस नेता सुरेंद्र मलिक और एडवोकेट वजीर कोहाड़ के घर भी छापे की कार्रवाई की थी, जिसके बाद से वेदपाल तंवर ईडी के निशाने पर थे। छापे के दौरान मिले दस्तावेजों के आधार पर ईडी ने नोटिस जारी कर तंवर से कई बिंदुओं पर जवाब मांगा था। आरोप है कि वेदपाल तंवर ने न तो समय पर जवाब दिया और न ही जांच में ईडी का सहयोग किया। अब जब वेदपाल तंवर पूछताछ में शामिल होने के लिए शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे, तो ईडी ने उन्हें हिरासत में ले लिया।


छापे के दौरान ईडी की लग्जरी कार अपने साथ ले गई थी



3 अगस्त 2023 में छापेमारी के दौरान ईडी वेदपाल तंवर की रेंज रोवर (लग्जरी कार) को अपने साथ ले गई थी। पूछताछ में परिवार ने टीम को गाड़ी उनके किसी दोस्त की बताई थी, परंतु अपने जवाबों से वे ईडी को संतुष्ट नहीं कर पाए थे। छापेमारी के दौरान ईडी की टीम ने तंवर के बैंक खातों, पैन कार्ड, आधार कार्ड के नंबर ले गए थे। टीम घर के मोबाइल, लेपटॉप चेक किए और गहनों के बिल के सबूत भी कारोबारी से मांगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed