{"_id":"5fd7ab9d8ebc3e3eb07fb407","slug":"businessman-close-city-press-brifing-bhiwani-news-rtk5863734125","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने किया शुक्रवार को भिवानी बंद का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने किया शुक्रवार को भिवानी बंद का एलान
विज्ञापन
नगर व्यापार मंडल की बैठक को संबोधित करते प्रधान भानू प्रकाश शर्मा।
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। पिछले दिनों तीन दुकानदारों और व्यापारियों से हुई लूटपाट की वारदातों का खुलासा नहीं होने और आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ने से खफा व्यापारियों और दुकानदारों ने रोष जताया और शुक्रवार को भिवानी बंद का एलान किया।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कपड़ा व्यापारी के दो लाख और एक अन्य दुकानदार के तीन लाख रुपये छीन बाइकर्स फरार हो गए थे। इसके अलावा भी छीना-झपटी और लूटपाट की वारदात हुई। अभी तक पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है।
इसी मामले को लेकर रविवार देर शाम व्यापारियों की बैठक नगर व्यापार मंडल प्रधान भानुप्रकाश की अध्यक्षता में हुई। जिसमें व्यापारियों ने बढ़ती आपराधिक घटनाओं और चोर, लुटेरे नहीं पकड़े जाने पर रोष जताया। बैठक में फैसला लिया गया कि बढ़ती हुई चोरी एवं लूटपाट की घटनाओं के खिलाफ शुक्रवार को भिवानी शहर पूर्ण रूप से बंद रखकर विरोध किया जाएगा। बंद के दौरान कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए व्यापारी सिर्फ अपने बाजार में दुकान बंद रखेंगे। कहीं भी एकत्रित नहीं होंगे। नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भानु प्रकाश ने कहा पिछले दिनों से शहर में बढ़ रही घटनाओं से व्यापारियों में भारी रोष है और पुलिस का रवैया उदासीन रहा है। जिसकी वजह से व्यापारियों को बंद जैसा कदम उठाना पड़ा। बुधवार को सभी प्रधानों की बंद के लिए जिम्मेदारी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में घंटाघर के प्रधान अतुल रोहिल्ला, हांसी चौक के प्रधान प्रेम धमीजा, सराय चौपटा चौक के प्रधान भरत लाल, बिचला बाजार के सचिव सुरेंद्र जिंदल, बिजली गेढ के प्रधान विजय कुमार, किराना कमेटी के प्रधान गिरधारी लाल जैन, चौक लाल मस्जिद के प्रधान प्रदीप सोनी, दादरी गेट के प्रधान राज कुमार यादव, रोहतक गेट के प्रधान राकेश गौड़, कपड़ा बाजार के प्रधान प्रवीण नारंग, बर्तन बाजार के सचिव राजरतन कसेरा, पुरानी अनाज मंडी के पूर्व प्रधान जोगी सांवरिया, गारमेंट एसोसिएशन के उप प्रधान रवि शर्मा, सब्जी मंडी एसोसिएशन के उप प्रधान संजय वधवा, दिनोद गेट के प्रधान सुनील सिंह तंवर, हलवाई यूनियन के सचिव श्याम लाल हलवासिया, बागड़ी मार्केट से अश्वनी कुमार, जय भगवान, रमेश जुनेजा, लेखराज हलवाई, कैलाश अग्रवाल, बिहारी मित्तल आदि मौजूद रहे।