फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Buses will run for Panchkula at 2 pm, for Kurukshetra, Karnal, Panipat at 3 pm and for Hisar at 5 pm

Bhiwani News: पंचकूला के लिए रात 2 बजे, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत के लिए 3 बजे और हिसार के लिए 5 बजे चलेंगी बसें

Fri, 04 Aug 2023 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 04 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Buses will run for Panchkula at 2 pm, for Kurukshetra, Karnal, Panipat at 3 pm and for Hisar at 5 pm
भिवानी। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग ने पांच और छह अगस्त की हरियाणा संयुक्त पात्रता परीक्षा सीईटी को लेकर स्पेशल 60 बसों का संचालन किया जाएगा। शुक्रवार को रोडवेज प्रशासन की तरफ से परीक्षा केंद्रों के लिए चलने वाली बसों का रूट चार्ट तय कर लिया। रविवार यानि छह अगस्त को भिवानी बस स्टैंड से रात दो बजे पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत के लिए अल सुबह तीन बजे रोडवेज बस चलाई जाएगी। इसी तरह हिसार रूट के लिए भी सुबह पांच बजे बस रवाना होगी। इन पांचों रूटों पर इसके बाद परीक्षार्थियों के लिए हर दस मिनट बाद रोडवेज बस रवाना की जाएगी। यही शेड्यूल शनिवार यानि पांच अगस्त को भी लागू होगा।
विज्ञापन

वहीं रोडवेज के 120 कर्मचारियों की भी इन बसों में परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने और वापस लेकर आने ड्यूटी लगाई गई है। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग ने सीईटी परीक्षा को लेकर जिला स्तर पर परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक मुफ्त ले जाने और वापस लाने की व्यवस्था कराई गई है। महिला परीक्षार्थी के साथ तो उसका एक परिजन भी मुफ्त सफर कर सकेगा। इसके लिए भिवानी डिपो की 60 रोडवेज बसों को परीक्षा के लिए लगाया है। भिवानी डिपो के पास करीब 133 रोडवेज बस हैं, जिसमें से 60 बस तो परीक्षार्थियों के लिए मुफ्त चलाई जाएंगी। भिवानी जिले से हजारों परीक्षार्थी इन जिलों में परीक्षा के लिए पहुंचेंगे। इस लिहाज से सभी बसों में खचाखच भीड़ की संभावना भी बनी है।
विज्ञापन

------

लोकल ग्रामीण व लंबी दूरी के रूटों पर झेलनी पड़ सकती है दो दिन परेशानी
परीक्षा में 60 बसों को लगाए जाने के बाद भिवानी डिपो की लोकल रूटों पर व्यवस्था गड़बड़ा सकती है। रोडवेज के पास मिनी बस लोकल रूटों पर चल रही हैं, हालांकि कई लोकल रूटों और लंबी दूरी के रूटों से भी बसें परीक्षा के लिए चलाई गई हैं। जिन पर यात्रा करने वाले मुसाफिरों को दो दिन परेशानी झेलनी पड़ेगी। हालांकि रोडवेज प्रशासन किसी भी रूट को बंद नहीं कर रहा है, बल्कि उन रूटों के फेरे घटा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फिटनेस का सर्टिफिकेट मिलने पर ही चलेगी बस
रोडवेज कर्मशाला में परीक्षा केंद्रों तक जाने वाली सभी बसों का डीजल टैंक फुट किया जाएगा। इन बसों को रोडवेज कर्मशाला अधिकारियों की तरफ से फिटनेस का सर्टिफिकेट दिया जाएगा, तभी रूट पर बसें दौड़ पाएंगी। ऐसा इसलिए भी है कि अगर बस बीच रास्ते धोखा दे जाती है तो परीक्षार्थियों का बहुत बड़ा नुकसान होगा। ऐसे में स्पेशल बसों को पहले से ही अलर्ट पर रखा गया है।

पांच और छह अगस्त के लिए भिवानी बस स्टैंड से परीक्षा के लिए बसों के संचालन को लेकर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। सभी पांच जिलों में परीक्षा समय से पहले ही परीक्षार्थियों को पहुंचाया जाएगा। बूथ से एक बस रवाना होगी, तुरंत दूसरी बस लग जाएगी। सभी तैयारियां पूरी कर शेड्यूल जारी किया गया है।
- डॉ. नेत्रपाल अत्री, महाप्रबंधक, भिवानी डिपो हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article