{"_id":"66c509d9280bfc3905031d58","slug":"bus-service-stopped-on-baliali-route-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-121917-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पांच दिन से बलियाली रूट पर बस सेवा बंद, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पांच दिन से बलियाली रूट पर बस सेवा बंद, ग्रामीण परेशान
Wed, 21 Aug 2024 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 21 Aug 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। गांव बलियाली में रोडवेज बस चालक पर हमला कर घायल करने के मामले में परिवहन विभाग की ओर से हमलावरों पर कार्रवाई न होने तक बसों के चलाने पर रोक लगा दी है। शुक्रवार को बलियाली में रोडवेज बस चालक मीनू पर कुछ लोगों ने पत्थर, लाठी, डंडों से हमला कर दिया था। इसमें चालक मीनू को गंभीर चोटें आई थीं।
इसके कारण रोडवेज विभाग ने इस रूट पर अपनी बसें बंद कर दी थी। बस सेवा बंद होने से बलियाली सुई, रामूपुरा सहित तीनों गांवों के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। बस सेवा बंद होने के कारण दैनिक यात्रियों व कालेजों में पढ़ने के लिए भिवानी जाने वाले विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
भिवानी से बलियाली रूट फिलहाल बंद है। इस रूट पर कुछ दिन पहले ही रोडवेज चालक और परिचालक पर जानलेवा हमला हुआ है। इस संबंध में कर्मचारी संगठन ने भी इस रूट पर बस संचालन से पहले आरोपियों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया हुआ है। हमारा प्रयास है कि इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाकर रूट को बहाल कराया जाए। - दीपक कुंडू, महाप्रबंधक, भिवानी डिपो, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।