{"_id":"6910f6602feb496a1c04c8ea","slug":"building-plans-will-be-inspected-in-bhiwani-no-need-to-visit-chandigarh-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-142288-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: चंडीगढ़ के नहीं कटेंगे चक्कर, अब भिवानी में ही सुलझेंगे भवनों के नक्शे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: चंडीगढ़ के नहीं कटेंगे चक्कर, अब भिवानी में ही सुलझेंगे भवनों के नक्शे
विज्ञापन
शहर का नगर परिषद कार्यालय।
भिवानी। अब भवन के नक्शों पर आपत्ति या सुधार के लिए शहरवासियों को चंडीगढ़ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्थानीय निकाय विभाग ने भिवानी नगर परिषद में भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) का विशेष कक्ष स्थापित कर दिया है। इस व्यवस्था के तहत भवन के नक्शों से जुड़े सभी मामलों का निपटारा अब नगर परिषद कार्यालय में किया जाएगा।
कक्ष में एक इंजीनियर, एक विशेषज्ञ और एक सहायक विशेषज्ञ की तीन सदस्यीय टीम तैनात की गई है। इस प्रणाली के माध्यम से भिवानी नगर परिषद में भवनों के नक्शों पर काम भी शुरू हो गया है। नगर परिषद में जीआईएस सिस्टम की स्थापना स्थानीय निकाय विभाग की एक महत्वपूर्ण पहल है जिससे शहर के विकास और योजनाओं को अधिक सुव्यवस्थित व पारदर्शी बनाया जा सकेगा।
इस प्रणाली के माध्यम से शहर के नक्शे, डेटा और अन्य भौगोलिक जानकारी को डिजिटल स्वरूप में प्रबंधित किया जाएगा। इससे शहरी योजना, जल आपूर्ति, स्वच्छता और सड़क जैसी आधारभूत परियोजनाओं की निगरानी और योजना बनाने में आसानी होगी। इस नई तकनीक से नगर परिषद अधिकारियों को जमीनी हालात को बेहतर तरीके से समझने और समय पर निर्णय लेने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
अब सरल पोर्टल से करना होगा ऑनलाइन आवेदन
शहरवासी अब भवन से जुड़ी भौगोलिक सूचना प्रणाली में सुधार या भवन नक्शा स्वीकृति के लिए सरल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के बाद नगर परिषद की बिल्डिंग ब्रांच के तकनीकी अधिकारी मौके पर पहुंचकर जीयो टैगिंग के साथ भवन का सर्वेक्षण करेंगे और रिपोर्ट तैयार करेंगे। यदि किसी भवन के नक्शे पर कोई आपत्ति दर्ज होती है तो उसका समाधान भी इसी सिस्टम के माध्यम से नगर परिषद स्तर पर किया जाएगा। अब भवनों के नक्शों को चंडीगढ़ भेजने की आवश्यकता नहीं होगी। इस नई सुविधा से शहरवासियों को अनावश्यक रूप से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।
हर माह पहुंच रहे हैं 200 से 250 भवनों के नक्शों के आवेदन
नगर परिषद को घरेलू और व्यावसायिक दोनों श्रेणी के भवनों के ऑनलाइन आवेदन निरंतर मिल रहे हैं। नगर परिषद की बिल्डिंग ब्रांच में हर माह 200 से 250 भवन नक्शों के आवेदन पहुंच रहे हैं। इन आवेदनों पर अब नए जीआईएस सिस्टम के तहत कार्य किया जा रहा है। इस प्रक्रिया का एक बड़ा लाभ यह है कि भवन के नक्शों की स्वीकृति निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करनी अनिवार्य है जिससे आवेदकों को लंबे समय तक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ती।
भौगोलिक सूचना प्रणाली के जरिये सरल पोर्टल पर भवन नक्शों के आवेदन कराए जा रहे हैं। नगर परिषद में यह सिस्टम लागू किया गया है जिसका सीधा फायदा शहरवासियों को मिल रहा है। भवन के नक्शों से जुड़े आवेदनों के निपटान के लिए तकनीकी अधिकारियों की अलग टीम बनाई गई है जिससे समय पर सभी मामलों का समाधान हो रहा है। भवनों के नक्शों को लेकर आने वाली किसी भी आपत्ति या दावे का निस्तारण भी इसी प्रणाली के जरिये समय पर किया जा रहा है। - भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी