फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Budget of Rs 1.25 crore approved for widening and renovation of three link roads

Bhiwani News: तीन संपर्क मार्गों के चौड़ीकरण और जीर्णोद्धार के लिए मंजूर हुआ सवा 15 करोड़ का बजट

Sat, 03 Feb 2024 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 03 Feb 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Budget of Rs 1.25 crore approved for widening and renovation of three link roads
काेंट रोड क्षेत्र की सडक ।
भिवानी। अब जिले के तीन संपर्क मार्गों को जल्द चौड़ा किया जाएगा। ये संपर्क मार्ग न केवल चौड़े होंगे, बल्कि इनका जीर्णोद्धार कराकर इन्हें चकाचक भी किया जाएगा। इससे जिले के नौ गांवों की करीब 55 हजार आबादी को सीधा फायदा होगा। पीडब्ल्यूडी विभाग ने तीन मुख्य संपर्क मार्गों के जीर्णोद्धार के लिए करीब सवा 15 करोड़ के बजट को मंजूरी दी है। इसके बाद इनके डिटेल एस्टीमेट भेजे गए हैं। फरवरी के दूसरे सप्ताह में ही इनके कार्यों की टेंडर प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


भिवानी से कोंट, उमरावत, सांगा, कायला, बड़ाला होते हुए सांजरवास तक जाने वाले करीब साढ़े 12 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग को 18 से 23 फुट चौड़ा किया जाएगा। ये संपर्क मार्ग भिवानी को चरखी दादरी से भी जोड़ता है। भिवानी जिले की हद में आने वाले इस संपर्क का चौड़ीकरण किए जाने के साथ-साथ इसका जीर्णोद्धार का काम भी किया जाएगा। इस पर साढ़े 12 करोड़ रुपयों का बजट खर्च होगा। इसकी मंजूरी मुख्यालय से मिल चुकी है।
विज्ञापन

वहीं गांव राजगढ़ से रूपगढ़ तक जाने वाले करीब तीन किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग को 12 से 18 फुट चौड़ा किया जाएगा। वहीं दिल्ली-पिलानी हाईवे से गांव फुलपुरा तक के करीब सवा किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग का भी कायाकल्प होगा। ये संपर्क मार्ग 12 से 18 फुट चौड़ा किया जाएगा। जिस पर करीब सवा करोड़ रुपयों का बजट खर्च आएगा। इन तीनों ही संपर्क मार्गों की डिटेल एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय को भेजे गए हैं। इसके बाद इनके टेंडर खोलने की प्रक्रिया कराई जाएगी। इसी के बाद इन कार्यों को अलॉट कर वर्क ऑर्डर जारी होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी-महम मुख्य मार्ग के 12 को कराए जाएंगे टेंडर

भिवानी से वाया लाखनमाजरा-महम मार्ग जीर्णोद्धार कार्य के भी 12 फरवरी को टेंडर कराए जाएंगे। इसके बाद इसके वर्क ऑर्डर जारी होंगे। पीडब्ल्यूडी विभाग ने भिवानी से महम जाने वाले मार्ग के करीब 17 किलोमीटर दायरे का मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा महम चौक से शहरी दायरे में सड़क सीसी पैटर्न की बनेगी। वहीं सड़क के दोनों तरफ इंटनलॉकिंग टाइल्स से फुटपाथ का कुछ हिस्सा भी चकाचक होगा। इसी तरह गांव चांग में भी सीसी पैटर्न पर सड़क बनेगी। इस पर करीब 30 करोड़ का बजट खर्च होगा। इस मार्ग के 12 फरवरी को टेंडर कराए जाएंगे। इसके बाद ही इस मार्ग के जीर्णोद्धार के काम अलॉट कर काम शुरू कराया जाएगा। फिलहाल गांव कालुवास में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण भी चल रहा है। पुल का काम भी जल्द पूरा होगा।

भिवानी जिले में तीन संपर्क मार्गों का जीर्णोद्धार किए जाने के साथ ही इन्हें पहले से अधिक चौड़ा किया जाएगा। इन कार्यों को मुख्यालय से मंजूरी मिल चुकी है। फरवरी के दूसरे सप्ताह में इनके टेंडर कराए जाएंगे। इसके बाद ही इनके वर्क ऑर्डर जारी कर जल्द से जल्द इनका काम शुरू कराया जाएगा।

- लोकेश कुमार कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी विभाग भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article