फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Brother beaten up for protesting against breaking the locks of the shop

Bhiwani News: दुकान के ताले तोड़ने का विरोध करने पर भाई को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Brother beaten up for protesting against breaking the locks of the shop
भिवानी। सराय चौपटा में जूतों की दुकान का जबरन तोड़ने का विरोध करने पर भाई ने पिटाई कर दी। इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में दो नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में आजाद मोहल्ला निवासी दलबीर ने बताया कि उसकी सराय चौपटा में जूतों की दुकान है। गत 27 जनवरी को वह अपनी दुकान के आगे जूते रखकर बेच रहा था कि इसी दौरान उसका भाई नरेंद्र बिट्टू वहां आया और दुकान का ताला तोड़ दिया।
विज्ञापन

इस दुकान का पिछले डेढ़ साल से केस चल रहा है। उसने पुलिस को बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। वहां से समझाने के बाद थाना से बाहर आने पर आरोपियों ने फिर उसके साथ मारपीट की और दुकान का फिर से ताला तोड़ दिया। इसके बाद भी उसके भाइयों ने उसके साथ मारपीट की। वहीं पत्नी के साथ भी गाली-गलौज किया। इस संबंध में पुलिस ने नरेंद्र व रामप्रसाद के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed