फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bride quote "I do not like the groom '

दुल्हन बोली ‘मुझे दूल्हा पसंद नहीं’

Wed, 12 Nov 2014 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी Updated Wed, 12 Nov 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन

तीन नवंबर को शादी हुई। चार नवंबर को दुल्हन बोली मुझे दूल्हा पसंद नहीं। पांच को दूल्हे ने एसपी कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई। यह सब हुआ नजदीकी गांव के एक युवक के साथ। दुल्हन को पगफेरे के लिए लेकर गए दूल्हे को दुल्हन ने कहा कि मुझे तुम पसंद नहीं। मैं तुम्हारे साथ नहीं जाऊंगी। शादी मेरी मर्जी के खिलाफ हुई है। दूल्हे ने लड़की वालों पर मारपीट का भी आरोप लगाया। फिलहाल मामले की जांच का जिम्मा जिला संरक्षण अधिकारी कार्यालय को सौंपा गया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दी शिकायत में युवक ने बताया कि उसकी शादी भिवानी शहर की एक कॉलोनी में तय हुई। तीन नवंबर को शादी हुई। उसके घर काफी मेहमान आए हुए थे। चार को वह फेरे की रस्म के लिए दुल्हन को मायके लेकर गया। वहां जाने के बाद दुल्हन से वापस चलने के लिए कहा तो उसने साफ इंकार करते हुए कहा कि वह उसे पसंद नहीं है। उसके घरवालों ने शादी उसकी मर्जी के खिलाफ की है।
विज्ञापन


युवक ने आरोप लगाया कि जब दुल्हन ने इंकार किया तो उसने व उसके साथ गए उसके भाई, जीजा ने दुल्हन के परिवार वालों से बात की। उन्होंने भी उनकी सुनने की बजाए झगड़ा शुरू कर दिया और कहा कि चुपचाप चले जाओ नहीं तो दहेज का केस दर्ज करवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में युवक ने बताया कि इसके बाद उसने अपने घर फोन कर माता-पिता को बुलाया। युवक ने बताया कि उसके माता-पिता ने भी लड़की वालों से गुहार लगाई कि अब शादी हो चुकी है और दुल्हन घर वापस नहीं जाएगी तो उनकी बदनामी होगी। मगर उनकी एक नहीं सुनी और धक्के मारकर घर से निकाल दिया। जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत की। एसपी कार्यालय से जांच का जिम्मा जिला संरक्षण अधिकारी हरबंस कौर को सौंपा गया है। मामले में जिला संरक्षण अधिकारी हरबंस कौर ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed